Tuesday , September 8 2026
Breaking News

Jalandhar-Phagwara नेशनल हाईवे पर बस-कार की टक्कर:कार का गाटर टूटा, हादसा टला, दोनों चालकों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप

जालंधर , (PNL) : जालंधर फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर एक निजी बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यहां एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कार चालक गौरव ने बताया कि वह मुकंदपुर से होशियारपुर की ओर जा रहा था। जब वह पुल के नीचे से अपनी गाड़ी निकाल रहा था, तभी पीछे से आ रही एक निजी बस ने उसकी कार को टक्कर मार दी।

सड़क हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग।

बस चालक के लापरवाही से हुआ हादसा गौरव के अनुसार, उसने पहले भी बस चालक को सावधानी से गाड़ी चलाने के लिए कहा था, क्योंकि उसे हादसे की आशंका थी। बावजूद इसके, बस चालक ने लापरवाही बरतते हुए उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे कार को काफी नुकसान हुआ।

कार का गाटर टूटा।

कार का गाटर टूटा। वहीं, बस चालक प्रभजोत सिंह का कहना है कि कार उसके आगे चल रही थी और अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!