Saturday , August 1 2026
Breaking News

Jalandhar-Goraya फ्लाईओवर पर दो कारों की जोरदार टक्कर

जालंधर , (PNL) : जालंधर- गोराया हाईवे पर आरसी प्लाजा के सामने स्थित फ्लाईओवर पर दो गाड़ियां टकराई। रोड सेफ्टी फोर्स के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल डिवाइस के माध्यम से दुर्घटना की जानकारी मिली थी, जिसके बाद टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान अर्टिगा कार के चालक ने बताया कि उसने फ्लाईओवर पर अचानक ब्रेक लगा दिए।

इसी दौरान पीछे से आ रही क्रेटा कार चालक समय पर वाहन नियंत्रित नहीं कर सका और अर्टिगा से टकरा गया। टक्कर के कारण दोनों गाड़ियों के आगे और पीछे के हिस्सों को नुकसान पहुंचा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और दोनों वाहनों में सवार लोग सुरक्षित रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 140 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:सीमा पार से संचालित ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़; पुलिस ने एक तस्कर किया अरेस्ट

अमृतसर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने सीमा पार से संचालित हो …

जालंधर में तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को रौंदा:3 घायल, ड्राइवर बोला- टायर फटा और गाड़ी बेकाबू हुई, लोगों ने कहा- नशे में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे और …

जालंधर में बारिश, पंजाब-चंडीगढ़ में 5 अगस्त तक अलर्ट:गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, बठिंडा सबसे गर्म; लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ और पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की …

पटियाला में चन्नी समर्थकों ने राजा वड़िंग का विरोध किया:’चन्नी लियाओ-कांग्रेस बचाओ’ के नारे लगाए, हूटिंग की; गुस्साए प्रधान ने कहा- कार्रवाई करूंगा

 पटियाला , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में पूर्व CM चरणजीत चन्नी और प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा …

जालंधर के रॉयल स्पा सेंटर में पुलिस रेड:3 युवतियां और युवक गिरफ्तार, मसाज सेंटर में चल रहा था देह व्यापार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित रॉयल स्पा मसाज सेंटर की आड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!