Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बिग ब्रेकिंग : तरनतारन के लॉ कॉलेज के अंदर छात्रा का मर्डर, क्लासरूम में युवक ने गोली मारी, फिर खुद को भी शूट किया

तरनतारन, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के तरनतारन से आ रही है। तरनतारन के लॉ कॉलेज में आज एक युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। युवक नौशहरा पन्नुआं का रहने वाला था। यह वारदात उस्मा गांव में हुई। दोनों ही लॉ कॉलेज के स्टूडेंट थे।

पुलिस ने पूरे लॉ कॉलेज को सील कर दिया है। पुलिस ने कहा कि लड़की बैंच पर बैठी थी। अभी क्लास शुरू नहीं हुई थी। गोली लगते ही उसने मौके पर दम तोड़ दिया। परिवार के लोग भी बाहर पहुंच गए हैं।

मृतका की पहचान संदीप कौर (20) के तौर पर हुई है, जबकि लड़के की पहचान प्रिंसराज सिंह के नाम से हुई। पुलिस अंदर के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। ताकि घटना के पूरे घटनाक्रम को स्पष्ट किया जा सके।

वारदात के बाद मौके पर पहुंचे पेरेंट्स ने कहा कि बच्चों की यहां कोई सिक्योरिटी ही नहीं है। किसी ने यह चेक नहीं किया कि छात्र पिस्टल लेकर अंदर आ रहा है। फिर मां को घर फोन कर कहा जाता है कि उनकी बेटी का छोटा सा झगड़ा हो गया है। लड़ाई में उसका सिर फट गया है। जब पंचायत आकर चेक करती है, तो लड़की को गोली लगी हुई थी। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि कॉलेज प्रबंधन पर कार्रवाई हो। लड़की की बॉडी पूरी तरह खून से लथपथ थी। उसके ब्रेन में गोली मारी गई है। पुलिस हमें लाश के पास भी नहीं जाने दे रही है। मृतक छात्रा के पिता की मौत हो चुकी है। उसकी 6 बहने हैं और एक छोटा भाई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!