Friday , September 11 2026
Breaking News

पंजाब की तहसीलों में तैनात सभी रजिस्ट्री क्लर्कों के तबादले से मचा हड़कंप, मान सरकार के इस एक्शन से भ्रष्टाचारियों में खलबली, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ रही पंजाब की मान सरकार ने राज्य की तहसीलों में तैनात सभी रजिस्ट्री क्लर्कों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। ये क्लर्क लंबे समय से इन कुर्सियों पर तैनात थे और उक्त कुर्सी हासिल करने के लिए मोटी सेवा भी खर्चते थे। सरकार के इस एक्शन से तहसील में फैले भ्रष्टाचारियों में हड़कंप सा मच गया है।

जानकारी के मुताबिक पंजाब की माल एवं राजस्व विभाग के अधीन तहसील दफ्तरों में ज़मीनों की खरीद-फरोख्त से संबंधित रजिस्ट्रियों के कार्यों में भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए हैं कि इस समय पंजाब भर में तैनात रजिस्ट्री क्लर्कों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाए और उनकी जगह 7 साल से कम नौकरी का अनुभव रखने वाले क्लर्कों को रजिस्ट्रार या जॉइंट सब-रजिस्ट्रार की सहायता के लिए नियुक्त किया जाए।

निर्देशों के अनुसार, रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाने के लिए मोहाली (SAS नगर) में चल रहे ‘ईज़ी रजिस्ट्री पायलट प्रोजेक्ट’ को अब पूरे राज्य में लागू किया जा रहा है। इस संबंध में माल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को एक पत्र भेजा है, जिसमें न केवल ईज़ी रजिस्ट्री प्रोजेक्ट की प्रक्रिया बताई गई है बल्कि रजिस्ट्री क्लर्क, रजिस्ट्रार और सब-रजिस्ट्रार के कार्यों में होने वाले बदलावों की पूरी जानकारी दी गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!