Wednesday , September 9 2026
Breaking News

न्यू ईयर नाइट से पहले जालंधर के एक रिसार्ट में बड़ी हलचल, 100 से ज्यादा पुलिस मुलाजिम तैनात, चल रहा सर्च अभियान, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। न्यू ईयर नाइट से पहले जालंधर-नकोदर रोड स्थित एक बड़े रिसार्ट में हलचल सी मच गई है। रात से ही उक्त रिसार्ट में सर्च अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है और 100 से ज्यादा पुलिस मुलाजिम रिसार्ट पर तैनात कर दिए गए हैं।

वहां पर रिसार्ट के एक-एक स्टाफ तक की चेकिंग की जा रही है और डाग स्कवायड की मदद भी ली जा रही है। जानकारी के मुताबिक उक्त रिसार्ट में आज 1500 से करीब लोग न्यू ईयर नाइट पर पहुंचने वाले हैं। इससे पहले कल अचानक पुलिस फोर्सेस उक्त रिसार्ट में पहुंच गए। डाग स्कवायड और बम निरोधक दस्ते को साथ लेकर रात से ही सर्च अभियान चल रहा है। हालांकि पुलिस के बड़े अधिकारी इस बाबत कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

रिसार्ट के मैनेजर से बात की तो उन्होंने कहा कि मुलाजिम जरुर 100 से ज्यादा तैनात किए गए हैं, लेकिन रिसार्ट को किसी तरह की कोई धमकी नहीं आई है। बता दें कि हर साल इस रिसार्ट में न्यू ईयर नाइट मनाई जाती है, लेकिन 20 से ज्यादा मुलाजिम कभी भी तैनात नहीं किए गए।

सूत्र बता रहे हैं कि रिसार्ट को उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी रिसार्ट को आई या पुलिस को इस बारे कोई इनपुट आया, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं आई है। वहीं PNL से बातचीत दौरान एसएसपी देहाती हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि शहर का वहां सबसे बड़ा फंक्शन है, जिसके चलते फोर्स तैनात की गई है। धमकी वाली कोई बात नहीं है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन …

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर माहौल तनावपूर्ण, SC समुदाय ने दी बुधवार को बंद की कॉल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!