ब्रेकिंग : ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के साथ बेटी-दामाद और पोती-बहू भी मारे गए, 7 दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
March 1, 2026
ताजा खबर, देश विदेश, होम
न्यूज डेस्क, (PNL) : ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के साथ उनकी बेटी और दामाद समेत परिवार के कई लोगों की मौत हो गई है। ईरान के सरकारी मीडिया के हवाले से बताया गया कि इजराइल-अमेरिकी हमलों में अली खामेनेई की बेटी, पोती, बहू और दामाद मारे गए। एक्स पर आयतुल्लाह अली खामेनेई की आखिरी पोस्ट है, ईमान वालों में ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने अल्लाह से जो वादा किया था, उसे सच कर दिखाया। फिर उनमें से कोई तो अपनी मन्नत पूरी कर चुका (शहीद हो गया) और उनमें से कोई इंतजार कर रहा है और उन्होंने (अपने इरादे में) जरा भी तब्दीली नहीं की।
इससे पहले, इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने ईरानी रक्षा नेतृत्व के 7 टॉप लीडरों के मारे जाने की लिस्ट जारी की। इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, “इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पूरे ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिसमें ईरानी रक्षा नेतृत्व के 7 वरिष्ठ अधिकारियों को मार गिराया गया है। यह दुनिया उनके बिना एक बेहतर जगह है।” मारे जाने वाले ईरानी रक्षा नेतृत्व के लीडरों में अली शमखानी, मोहम्मद पाकपुर,सालेह असदी, मोहम्मद शिराजी, अजीज नासिरजादेह, हुसैन जबल अमेलियन और रजा मुजफ्फर-निया का नाम है।
40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा
ईरान की मीडिया ने कहा, “देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का निधन हो गया है।” खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने 40 दिनों के शोक की घोषणा की है। सरकार ने खामेनेई की हत्या के बाद 40 दिनों के सार्वजनिक शोक की घोषणा की है। साथ ही, 7 दिनों के सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की गई है।