Friday , September 25 2026
Breaking News

बाबा सोढल मेले पहुंचे पंजाब के राज्यपाल:गुलाब चंद कटारिया ने मंदिर में की पूजा-अर्चना, पढ़ें कैसे नन्हा बालक बना सिद्ध बाबा

जालंधर , (PNL) : जालंधर स्थित श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है। हर साल अनंत चतुर्दशी के अवसर पर यहां बड़े मेले का आयोजन होता है, जिसमें देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा सोढल का आशीर्वाद लेने और मन्नतें मांगने पहुंचते हैं।प्रसिद्ध बाबा सोढल मेले में शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पहुंचे। उन्होंने बाबा सोढल मंदिर में नतमस्तक होकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया। राज्यपाल मेले की शुरुआत से पहले आयोजित पूजा में भी शामिल हुए।मेले के दौरान पूरा जालंधर शहर भक्ति और उत्साह के रंग में रंग जाता है। श्रद्धालुओं के मनोरंजन और खरीदारी के लिए बड़े-बड़े झूले और विभिन्न प्रकार की दुकानें सज जाती हैं। मेले से एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में भक्त माथा टेकने पहुंचने लगते हैं।

बाबा सोढल के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु।

बाबा सोढल के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु।

करीब 1500 पुलिसकर्मी तैनात प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए करीब 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही भीड़ पर नियंत्रण रखने और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का सहारा लिया जा रहा है।आनंद और चड्ढा परिवार की परंपरा यह धार्मिक उत्सव सदियों पहले चड्ढा और आनंद परिवार द्वारा शुरू किया गया था। मेले से एक दिन पहले ही इन परिवारों के सदस्य मंदिर परिसर में एकत्र होते हैं। समय के साथ यह रीत अब एक परिवार या बिरादरी तक सीमित न रहकर पूरे समाज की आस्था में बदल चुकी है। आज हर कौम के लोग यहां आकर शीश झुकाते हैं।मन्नत, प्रसाद और अनोखी परंपराएं मान्यता है कि बाबा सोढल के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। मनोकामना पूरी होने पर भक्त बाबा को रोट (विशेष प्रसाद) या अपनी श्रद्धा के अनुसार अन्य प्रसाद चढ़ाते हैं। यहां प्रसाद वितरण से जुड़ी एक बेहद अनोखी और स्थानीय परंपरा निभाई जाती है। बाबा सोढल को चढ़ाया गया प्रसाद केवल घर की बेटी ही ग्रहण कर सकती है। बेटी के पति (दामाद) और उसके बच्चों को यह प्रसाद देने की परंपरा नहीं है।

श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़।

श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़।

कैसे नन्हा बालक बना सिद्ध बाबा, जानिए…

  • 300 साल पुराना इतिहास और संत का आशीर्वाद: श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर का इतिहास लगभग 300 वर्ष पुराना माना जाता है। पुरानी कथाओं के अनुसार, जिस स्थान पर आज भव्य मंदिर बना है, वहां कभी घना जंगल हुआ करता था और एक छोटा सा तालाब था। तालाब के पास एक संत कुटिया बनाकर तपस्या करते थे।

  • संतान प्राप्ति की कामना लेकर संत के पास पहुंची: चड्ढा बिरादरी की एक महिला संतान प्राप्ति की कामना लेकर संत के पास पहुंची। संत ने आशीर्वाद दिया कि उसके घर एक ऐसा बालक जन्म लेगा, जो संसार में सेवा और कल्याण का संदेश देगा। इसके बाद बालक का जन्म हुआ, जिसका नाम ‘सोढल’ रखा गया।

  • माता ने परेशान होकर कहा तालाब में चलें जाए: बाबा सोढल के जीवन से जुड़ी एक प्रचलित लोककथा के अनुसार, जब वह महज चार वर्ष के थे तब उनकी माता तालाब के किनारे कपड़े धो रही थीं। बालक सोढल वहां खेल रहे थे और बार-बार शरारत कर रहे थे। माता ने परेशान होकर गुस्से में उनसे कहा कि वे तालाब में चले जाएं।

  • बाबा सोढल शेषनाग के रूप में प्रकट हुए: माता की बात मानकर बालक सोढल तालाब में कूद गए। जब वे काफी देर तक बाहर नहीं आए, तो माता घबराकर रोने-बिलखने लगीं। तभी तालाब के पानी से बाबा सोढल शेषनाग के रूप में प्रकट हुए। उन्होंने अपनी माता और उपस्थित लोगों को आशीर्वाद दिया कि जो भी इस स्थान पर आकर मन्नत मांगेगा, उसकी मनोकामना जरूर पूरी होगी। इसके बाद वे पुन: जल में समा गए।

  • आस्था का प्रतीक तालाब और चबूतरा: इसी ऐतिहासिक घटना के बाद से यहां श्रद्धालुओं का आना और मेले का आयोजन शुरू हुआ। मंदिर परिसर में बने तालाब की सीढ़ियों और गोलाकार चबूतरे को आज भी शेषनाग के स्वरूप के रूप में देखा जाता है। हर साल श्रद्धालु यहां आकर तालाब के दर्शन करते हैं, माथा टेकते हैं और बाबा सोढल की कृपा प्राप्त करते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या:सिर में शूट किया, बेड पर शव मिला; नाबालिग बेटा हिरासत में, पुलिस बोली- बयान बदल रहा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी …

लुधियाना में 3 नाबालिग बच्चे लापता:घर से गली में खेलने निकले थे, घंटों बाद भी नहीं लौटे; परिजनों ने हर जगह तलाशा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के टिब्बा इलाके में तीन बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो …

लुधियाना में हाई-स्पीड ट्रक ने एक्टिवा सवारों को कुचला:बी-फार्मेसी छात्र की मौत, दोस्त गंभीर घायल; दो दिन पहले करवाई थी एडमिशन

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवार दो युवकों को कुचल …

2027 से पहले कैप्टन अमरिंदर का बड़ा बयान, ‘मुझे कुछ नहीं मिला, पंजाब पर कभी राय नहीं ली’

पटियाला, (PNL): पंजाब की सियासत में करीब छह दशक का अनुभव रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री …

जालंधर में महिला-नवजात की मौत:डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप, अस्पताल के बाहर हंगामा; परिजन बोले- पहले स्वस्थ बताया, फिर चुपचाप दूसरी जगह भेजा

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट स्थित प्रकृति अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण …

कनाडा में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी:पावन स्वरूप को कार की डिक्की में रखा, पास पड़े थे जूते-चप्पल; सिख संगत भड़की

जालंधर , (PNL) : कनाडा के सरी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप की बेअदबी …

जालंधर में कुत्ते ने बचाई युवक की जान:गली में हमलावर किरपाण और लात-घूंसे बरसा रहे थे, तभी उन पर झपटा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के गढ़ा स्थित वाल्मीकि मोहल्ले में गुरुवार को एक युवक पर …

जालंधर में युवक का शव मिला:सिर पर चोट के निशान, पास पड़ी थी खून से सनी चप्पल और सिरिंजें; परिवार को हत्या का शक

जालंधर , (PNL) : जालंधर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक …

लुधियाना में गणपति पंडाल से गोलक चोरी:युवक ने पैसों से खरीदा चिट्टा, CCTV की मदद से लोगों ने पकड़ा; छितर परेड की

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के फील्ड गंज इलाके में गणपति स्थापना स्थल से गोलक चोरी …

पंजाब में ED रेड के बाद सियासी बवाल, AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बिल्डिंग पर पथराव; CRPF ने रोका, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में 2 दिन से चल रही ED की रेड से आम …

अमृतसर में पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ ASI पर फायरिंग का आरोपी, सीनियर कांस्टेबल सस्पेंड

अमृतसर, (PNL): अमृतसर में ASI जसवंत सिंह पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी …

जालंधर में नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन:20 आरोपी गिरफ्तार, 139 नशीली गोलियां बरामद; 4 अस्पताल में भर्ती

जालंधर , (PNL) : जालंधर ग्रामीण पुलिस ने सब-डिवीजन करतारपुर में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई …

जालंधर जीटी रोड पर ट्रक ने व्यक्ति को कुचला:मैरिटन होटल के सामने देर रात हुआ हादसा, मौके पर हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

जालंधर  , (PNL) : जालंधर जीटी रोड पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया …

जालंधर में नशा तस्कर की शिकायत ASI ने की बदसलूकी:पीड़ित से दुर्व्यवहार व कांग्रेस नेता से बहस का वीडियो वायरल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा करने वाला एक …

बिग ब्रेकिंग : बर्खास्त AIG राजजीत सिंह ने पटियाला पुलिस के सामने किया सरेंडर, करीब छह साल से था फरार

पटियाला, (PNL) : ड्रग्स और कथित वसूली नेटवर्क से जुड़े मामले में लंबे समय से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!