IPS स्वपन शर्मा के लौटते ही एक्टिव हुई जालंधर कमिश्नरेट पुलिस, गैंगस्टर लंडा ग्रुप के तीन कुख्यात साथी गिरफ्तार, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
June 10, 2024
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : IPS स्वपन शर्मा के वापस लौटते ही जालंधर कमिश्नरेट पुलिस फिर से एक्टिव हो गई है। पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर लंडा ग्रुप के तीन कुख्यात साथियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी राज्य में जबरन वसूली का काम करते थे। इसके अलावा विदेशी हैंडलर्स ने उन्हें प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य को खत्म करने का काम सौंपा था। वह सीमा पार से हथियारों/ड्रग्स की तस्करी में भी शामिल थे। पकड़े गए गिरफ्तार आरोपी 35 आपराधिक मामलों में शामिल हैं।