Friday , February 27 2026
Breaking News

8 डीएसपी पदों पर परमोशन को मंजूरी : 5 ORP अधिकारी होंगे नियमित, 3 इंस्पेक्टर सीधे बनेंगे डीएसपी

चंडीगढ़  ,(PNL) : करीब 6 साल के लंबे इंतजार के बाद चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर रैंक अधिकारियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। प्रशासन ने डीएसपी (डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस) के आठ रिक्त पद भरने की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। चीफ सेक्रेटरी एच. राजेश प्रसाद ने प्रमोशन फाइल को अप्रूवल देते हुए इसे आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को भेज दिया है और निर्देश दिए हैं कि प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), दिल्ली को भेजा जाए।

डीएसपी पदों पर पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति कमेटी (डीपीसी) की बैठक जरूरी है। इसके लिए यूपीएससी से एक सदस्य की नियुक्ति की जाएगी। जैसे ही यूपीएससी से फाइल क्लीयर होगी, चीफ सेक्रेटरी डीपीसी की तारीख तय करेंगे। बैठक के तुरंत बाद प्रमोशन आदेश जारी कर दिए जाएंगे। चंडीगढ़ पुलिस ने प्रशासन को प्रस्ताव भेजकर बताया था कि डीएसपी के आठ पद लंबे समय से रिक्त हैं और यदि इन्हें जल्द नहीं भरा गया तो पद लैप्स होने की स्थिति बन सकती है। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने प्रक्रिया को तेज करते हुए फाइल को मंजूरी दी।

ओआरपी रैंक पर कार्यरत 5 अधिकारी होंगे रेगुलर डीएसपी। दलबीर सिंह भिंडर,श्री प्रकाश, मंजू शर्मा, जसविंदर कौर, गुरजीत कौर ये सभी वर्तमान में ओआरपी (ऑफिसिएटिंग रैंक प्रमोशन) पर डीएसपी का कार्यभार संभाल रहे हैं। डीपीसी के बाद इन्हें नियमित (रेगुलर) डीएसपी पद पर पदोन्नत किया जाएगा। इंस्पेक्टर नीरज सरना, इंस्पेक्टर रनजोत सिंह, इंस्पेक्टर सुखदीप सिंह इन तीनों को इंस्पेक्टर से सीधे डीएसपी पद पर प्रमोट किया जाएगा।प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यूपीएससी से मंजूरी मिलते ही डीपीसी की बैठक बुलाई जाएगी। लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे अधिकारियों को अब जल्द ही नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। इससे पुलिस महकमे में कार्यप्रणाली को भी मजबूती मिलेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बड़ी खबर : दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल और सिसोदिया को अदालत ने शराब घोटाले में किया बरी, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को बहुचर्चित आबकारी नीति से जुड़े कथित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!