Monday , March 30 2026
Breaking News

IND और NZ के बीच फाइनल आज : भारत जीता तो टाइटल डिफेंड करने वाला पहला देश बनेगा; टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड को कभी नहीं हराया

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल आज डिफेंडिंग चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। दोनों टीमें पहली बार सबसे छोटे फॉर्मेट के ICC फाइनल में भिड़ेंगी।

2 बार की चैंपियन टीम इंडिया चौथी बार फाइनल में है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड का दूसरा फाइनल होगा, टीम को अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है। 2021 में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार मिली थी।

वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को नहीं हरा सका भारत

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी रहा है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में तस्वीर बिल्कुल अलग है। टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले हुए और तीनों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की। ये मैच 2007, 2016 और 2021 में खेले गए थे। 2016 में तो न्यूजीलैंड ने भारत में ही टीम इंडिया को हरा दिया था।

टी-20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए। इनमें से 18 भारत ने जीते हैं, जबकि 11 में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। वहीं, 1 मैच टाई रहा। भारत ने 2 मुकाबले सुपर ओवर में अपने नाम किए, जबकि एक मैच का बारिश के कारण टाई रहा। घरेलू मैदान पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 में से 11 मुकाबले जीते हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले जनवरी में न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी-20 की सीरीज खेली गई। इस सीरीज में भारत ने 4-1 से जीत दर्ज की थी। पांच मैचों की इस सीरीज में 6 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बना था। वहीं, आखिरी मुकाबले में भारत ने 271 रन बना दिए थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

विपक्ष पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह

चंडीगढ़, (PNL) : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने रविवार को कहा कि विपक्ष 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!