Thursday , October 1 2026
Breaking News

बड़ी खबर : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में Beach पर अंधाधुंध फायरिंग, 10 लोगों की मौत, हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग

सिडनी, (PNL) : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर रविवार (14 दिसंबर, 2025) को यहूदी फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध फायरिंग की घटना हुई. दो हथियारबंद हमलावरों ने वहां हजारों की संख्या में मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं. इस मास शूटिंग में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है.

कहा जा रहा है कि रविवार का दिन होने की वजह से बीच पर भारी संख्या में लोग जुटे थे. ऑस्ट्रेलियन मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यहूदियों की तादाद अच्छी खासी थी. ये सभी यहां पर आठ दिवसीय पवित्र पर्व हनुका के पहले दिन के समारोह के लिए एकत्रित हुए थे. घटना के बाद सिडनी की सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों ही हमलावरों को हिरासत में लिया है.

पुलिस ने ऑपरेशन चलाकर शूटर्स को पकड़ा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काले कपड़ों में दो लोगों ने राइफल्स या शॉटगन से ताबड़तोड़ फायरिंग की. 12 से 50 तक गोलियां चलने की आवाजें सुनी गईं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के एक दैनिक अखबार द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने इस गोलीबारी में 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है.

वहीं, सिडनी पुलिस ने तुरंत ऑपरेशन शुरू कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया. स्थानीय मीडिया सिडनी संडे मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार, एक को पुलिस ने गोली मारी, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है. इलाके को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. पुलिस ने लोगों से उस इलाके में जाने से बचने की अपील की है और घटनास्थल पर मौजूद किसी भी व्यक्ति को सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी है. हेलिकॉप्टर और एंबुलेंस तैनात कर दिए गए हैं.

लोगों ने सुनी 50 राउंड तक गोलियों की आवाज

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने 50 राउंड तक गोलियां चलने की आवाज सुनी हैं. कैंपबेल परेड के पास जमीन पर लोग पड़े हुए थे. घटना रविवार (14 दिसंबर, 2025) को शाम करीब 6:30-6:45 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई, जब बीच पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे. यह यहूदी त्योहार हनुक्का के पहले दिन आयोजित चानुका बाय द सी इवेंट के दौरान हुआ.

NSW पुलिस ने घटना के बारे में क्या बताया?

न्यू साउथ वेल्स (NSW) पुलिस फोर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर कहा, ‘बोंडी बीच पर आज दो लोगों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. जिसके बाद पुलिस का अभियान अब भी जारी है. इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से एक को हमलावर बताया जा रहा है. वहीं, दूसरे हमलावर की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल इस घटना में कुल 11 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.’

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!