Tuesday , September 8 2026
Breaking News

सांप के जहर मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव को बड़ी राहत, Supreme Court ने खत्म किया केस

न्यूज डेस्क, (PNL) : चर्चित सांप के जहर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी के विजेता एल्विश यादव को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज सांपों के जहर वाले केस को खत्म कर दिया है। न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति उज्जल भूयां की बेंच ने 19 मार्च को फैसला सुनाते हुए कहा कि जांच में कोई ठोस सबूत नहीं मिला और मामला राजनीति से प्रेरित लगता है। बता दें कि मामला सितंबर 2023 में सामने आया था, जब हरियाणा पुलिस ने नोएडा में एक रैकेट का भंडाफोड़ किया। इसमें सांपों के जहर का इस्तेमाल पार्टी में नशे के तौर पर करने का आरोप लगा। एल्विश पर आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक षड्यंत्र), 8(2) वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972, और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था।

एल्विश ने हमेशा आरोपों से इनकार किया और कहा कि वीडियो पुराने हैं और जहर का इस्तेमाल नहीं हुआ। फैसले के बाद एल्विश ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, सच की हमेशा जीत होती है। जय श्री राम।

पहले भी कोर्ट ने की थी सख्त टिप्पणी

बता दें कि मामले में पिछली सुनवाई में भी सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की थी। कोर्ट ने कहा था कि अगर लोकप्रिय लोग आवाजहीन जीवों जैसे सांपों का इस तरह इस्तेमाल करते हैं, तो इससे समाज में गलत संदेश जा सकता है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह भी पूछा था कि क्या किसी को चिड़ियाघर जाकर जानवरों के साथ खेलने की अनुमति दी जा सकती है, और क्या यह कानून का उल्लंघन नहीं होगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!