Wednesday , July 29 2026
Breaking News

अमृतसर में पुलिस टीम पर पथराव:दो पुलिसकर्मी घायल, हिरासत से छुड़ाया आरोपी, ग्रेनेड हमले में पूछताछ करने गई थी पुलिस

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है। यह घटना तब घटी जब पुलिस की एक टीम 30 मार्च को भिंडी सैदा पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड के हमले के सिलसिले में मनजीत सिंह से पूछताछ करने उसके घर पहुंची। मनजीत के खिलाफ 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसे फरवरी में जमानत पर रिहा किया गया था।

जानकारी के अनुसार, 4 अप्रैल को पुलिस टीम जैसे ही मनजीत सिंह के घर पहुंची, वहां माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि मनजीत सिंह के परिवार के सदस्यों ने पुलिस टीम पर अचानक ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। यह हमला इतना तेजी से किया गया कि पुलिस टीम को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

मनजीत सिंह को छुड़ा फरार हुए हमलावर

इस दौरान हमलावरों ने न केवल पुलिस पर पथराव किया, बल्कि मौके का फायदा उठाकर मनजीत सिंह को भी छुड़ा लिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना में 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए मनजीत सिंह सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है और पुलिस का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!