Sunday , September 20 2026
Breaking News

जालंधर RTA के खिलाफ कार्रवाई की मांग, टू व्हीलर डीलर एसोसिएशन ने डीसीपी को सौंपा मांग पत्र

जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर जालंधर से सामने आ रही है। टू व्हीलर डीलर एसोसिएशन ने जालंधर के क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों को एक मांग पत्र सौंपा है।

एसोसिएशन के प्रधान तेजिंदर सिंह परदेसी ने आरोप लगाया कि जालंधर में इन दिनों दोपहिया वाहनों के फाइनेंस से जुड़े मामलों में बड़ा घोटाला चल रहा है। उनका कहना है कि कुछ एजेंसियों में मौजूद तथाकथित “काली भेड़ें” फाइनेंस पर खरीदे गए वाहनों की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) पर हाइपोथिकेशन (एचपी) दर्ज नहीं होने दे रही हैं।

उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर फाइनेंस की गई गाड़ियों की आरसी पर संबंधित फाइनेंस कंपनी का नाम दर्ज होता है, लेकिन कथित सेटिंग के चलते कई मामलों में ऐसा नहीं किया जा रहा। इसके कारण जब वाहन सेकेंड हैंड मार्केट में बिकने के लिए आते हैं तो खरीदार को यह जानकारी नहीं मिल पाती कि वाहन किसी फाइनेंस कंपनी के अधीन है।

परदेसी के अनुसार, आरसी पर फाइनेंस कंपनी का नाम दर्ज न होने के कारण वाहन आसानी से बिक जाते हैं। बाद में जब फाइनेंस कंपनी रिकवरी की कार्रवाई करती है, तब जाकर वाहन के फाइनेंस पर होने का खुलासा होता है। इससे खरीदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जालंधर की विभिन्न एजेंसियों में कुछ लोग मिलीभगत कर इस तरह के मामलों को अंजाम दे रहे हैं। एसोसिएशन ने इसे आरटीए की गंभीर लापरवाही बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों व संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल इस मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस मौके पर मनदीप सिंह बल्लू, राघव सभ्रवाल, अरविंद कुमार व अन्य मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!