Tuesday , September 29 2026
Breaking News

लुधियाना ट्रेन हादसे के बाद ICF कोचों में सेफ्टी ड्राइव:7 दिन में होगी जांच, जंग लगे हिस्से तुरंत हटेंगे; POH वर्कशॉप का होगा ऑडिट

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी ट्रेन में शनिवार को हुए हादसे के बाद भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सख्त कदम उठाया है। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए रेलवे प्रशासन ने तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।रेलवे द्वारा ICF (इंटीग्रल कोच फैक्ट्री) कोचों के लिए एक व्यापक ‘सेफ्टी ड्राइव’ चलाने का फैसला लिया गया है। इस विशेष अभियान के तहत कोचों के उन संवेदनशील हिस्सों पर सबसे ज्यादा फोकस किया जाएगा, जहां जंग लगने की संभावना सबसे अधिक होती है। 7 दिन में सभी कोचों की जांच की जाएगी।

इसी टॉयलेट से धमाके जैसी आवाज आई थी।

इसी टॉयलेट से धमाके जैसी आवाज आई थी।

रेलवे के 7 सूत्रीय एक्शन प्लान को सिलसिलेवार जानिए…

1. एक हफ्ते में सभी कोचों का स्कैन: देशभर में चल रहे सभी ICF कोचों की अगले 1 सप्ताह के भीतर सघन जांच सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी अन्य कोच में संभावित क्रैक का समय रहते पता लगाया जा सके।

2. अत्यधिक जंग लगे हिस्से तुरंत हटेंगे: जांच के दौरान जिन भी कोचों के संवेदनशील हिस्सों में अत्यधिक क्षरण या भारी जंग पाया जाएगा, उन्हें तुरंत प्रभाव से काटकर या मरम्मत करके वहां से हटाया जाएगा।

3. थ्री-लेयर सुपर-चेकिंग: इस सेफ्टी ड्राइव में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, इसके लिए त्रिस्तरीय निगरानी व्यवस्था बनाई गई है। मुख्यालय (HQ), वर्कशॉप और मंडल के वरिष्ठ अधिकारी इन जांचों का ‘सुपर-चेक’ यानी औचक निरीक्षण करेंगे।

4. जागरूक करने के लिए वीडियो जारी: इस चेकिंग अभियान और तकनीकी बारीकियों से संबंधित एक जानकारीयुक्त (इन्फॉर्मेशनल) वीडियो भी क्षेत्रीय रेलवे द्वारा जारी किया गया है, ताकि ग्राउंड स्टाफ को सही तरीके से गाइड किया जा सके।

5. हाई-टेक उपकरणों से होगी जांच: रेलवे के तकनीकी विंग को निर्देश दिए गए हैं कि कोच के उन हिस्सों की जांच के लिए, जहां सामान्य तौर पर नजर नहीं जाती, आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जाए। इसके लिए एंडोस्कोपी कैमरा और लोहे की मोटाई नापने वाले अल्ट्रासोनिक थिकनेस गेज जैसी तकनीकों को अनिवार्य रूप से उपयोग में लाया जाएगा।

6. वर्कशॉप्स का होगा कड़ा ऑडिट: कोचों की पीरियोडिक ओवरहॉलिंग (POH ) करने वाले देश के सभी रेलवे वर्कशॉप का अगले एक महीने के भीतर विस्तृत सेफ्टी और क्वालिटी ऑडिट किया जाएगा।

7. कंडम कोचों को हटाने के लिए आसान होगा SOP: रेलवे अपने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल (SOP) को अब और सरल बनाने जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि जिन कोचों में बहुत ज्यादा जंग लग चुका है या जिनकी मरम्मत की लागत बेहद अधिक आ रही है, उन्हें बिना किसी देरी के अपेक्षाकृत तेजी से कंडम (निरस्त) घोषित कर ट्रैक से बाहर किया जा सके।

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि: रेलवे बोर्ड

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, लुधियाना की घटना में समय रहते सुधारात्मक कदम उठा लिए गए थे, जिससे एक बड़ा खतरा टल गया। अब सरकार का पूरा ध्यान इस बात पर है कि पुरानी तकनीक वाले ICF कोचों के बेड़े को पूरी तरह से सुरक्षित बनाया जाए। जब तक इन कोचों को पूरी तरह से आधुनिक एलएचबी (LHB) कोचों से रिप्लेस नहीं कर दिया जाता, तब तक सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर वैष्णो देवी जा रही 1200 यात्रियों से भरी ट्रेन में हादसा हो गया। यहां ट्रेन के स्लीपर कोच का टॉयलेट अचानक धमाके जैसी आवाज के साथ टूट गया। जिसके बाद यह कोच अपने साथ वाले डिब्बे से अलग हो गया। धमाके जैसी आवाज सुनते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। वह डिब्बे से बाहर आ गए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!