Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव:पहचान नहीं, सिगरेट-तंबाकू बरामद; पार्षद ने नशे से मौत की जताई आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कबीर बिहार कटहरा मोहल्ला स्थित दशहरा ग्राउंड में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है। स्थानीय पार्षद ने युवक की मौत नशे के कारण होने की आशंका जताई है। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।युवक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला, लेकिन सिगरेट और तंबाकू की पुड़िया बरामद हुई है। दशहरा ग्राउंड में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बस्ती बावा खेल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शव को कब्जे में लिया।

शव को कब्जे में लिया।

नशा को लेकर पहले भी पुलिस को दी गई थी सूचना- पार्षद इलाके के पार्षद गुरदीप सिंह घुम्मन ने बताया कि उन्होंने पहले भी पुलिस को शिकायत दी थी कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार होता है और लोग खुलेआम ग्राउंड में शराब पीते हैं। उन्होंने युवक की मौत नशे के ओवरडोज से होने की आशंका व्यक्त की।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा थाना बस्ती बावा खेल के जांच अधिकारी रजिंदर कुमार ने जानकारी दी कि उन्हें कंट्रोल रूम से कबीर बिहार में शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!