Tuesday , November 24 2026
Breaking News

पंजाब चुनाव के लिए अकाली और भाजपा ने किया गठबंधन का ऐलान, अमित शाह बोले- ये हिंदू और सिख भाईचारे का प्रतीक

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच छह साल बाद फिर गठबंधन हो गया है. दोनों दलों के बीच गठबंधन का ऐलान आज गुरु नानक देव की जयंती के मौके पर हुआ. दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बीजेपी और अकाली दल के गठबंधन का ऐलान कर दिया है. तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अकाली ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया था.

इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि पंजाब और देश के हित में ये बड़ा फैसला हो रहा है… मैं सुखवीर जी और उनकी पार्टी को बधाई देता हूं कि एनडीए गठबंधन आगे सरकार बनाएगी.. ये एक नेचुरल एलायंस है… महाराजा रणजीत सिंह के सुशासन के मंत को बीजेपी-अकाली दल एक साथ आगे बढ़ाएंगे.. जिस तरह गुरू तेग बहादुर जी ने कश्मीरी पंडितों को बचाने के लिए बलिदानी दी हम उस संकल्प को आगे बढ़ाएंगे… हम पंजाब विकास्मुख सरकार बनायेंगे.

वहीं, अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि हमारे पिताजी कहते थे कि ये देश के हित का गठबंधन है… 1996 में अटल जी और प्रकाश सिंह बादल जी ने इस गठबंधन की नींव रखी थी… आज पंजाब में ड्रग्स माफिया, भ्रष्टाचार और माफिया ने आतंक मचा रखा है… वहां के जवान, किसान, मजदूर… सबको बचाने की जरूरत है… आज पंजाब में डबल इंजन की सरकार की जरूरत है… मैं आश्वस्त करता हूं कि पंजाब के विकास में अपनी पूरी शक्ति लगा दूंगा.

117 में से 55 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है बीजेपी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों दलों के बीच गठबंधन हो गया है लेकिन सीटों की संख्या पर मतभेद बने हुए हैं. बीजेपी करीब 55 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, जबकि अकाली दल उसे लगभग 45 सीटें देने को तैयार है. बीजेपी और अकाली दल 1996 से सितंबर 2020 तक गठबंधन में रहे. उस दौरान पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से अकाली दल 94 और बीजेपी 23 सीटों पर चुनाव लड़ती थी. दोनों दलों ने 1997, 2007 और 2012 में मिलकर पंजाब में सरकार बनाई थी.

2020 में क्यों टूटा था गठबंधन?

सितंबर 2020 में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ लिया था. अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने भी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था. अब करीब छह साल बाद दोनों दल फिर साथ आ गए हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, मास्टर तारा सिंह नगर में हुई घटना सीसीटीवी में कैद

जालंधर , (PNL) : जालंधर शहर में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। …

Punjab में आज मौसम साफ रहेगा, न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया; अगले 5 दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा

चंडीगढ़ , (PNL) : भारतीय मौसम विभाग (चंडीगढ़ केंद्र) के अनुसार, आज राज्य में मौसम शुष्क …

गुरु नानक देव जी की जयंती पर मुख्यमंत्री मान और स्पीकर संधवां ने Punjab की जनता को बधाई संदेश भेजे

न्यूज डेस्क, (PNL) : प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के शुभ …

नेपाल में फिर आया भूकंप… भूटान और बिहार में भी महसूस हुए झटके, सुबह-सुबह फैली दहशत

 देश विदेश , (PNL) : मंगलवार की सुबह नेपाल में एक बार फिर भूकंप के …

कांग्रेस में मदनलाल जलालपुर की वापसी… परगट सिंह ने रद्द किया सस्पेंशन, राजा वडिंग को संदेश?

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब कांग्रेस संगठन में बदलाव के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर …

Amritsar में नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 17.5 kg हेरोइन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ …

Amritsar में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूल जा रहे 8 साल के मासूम को नोंच-नोंचकर मार डाला

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर जिले के गांव जलाल उसमां में आवारा कुत्तों के …

कनाडा के गुरुद्वारा साहिब में दो गुटों के बीच झड़प हुई, हाथापाई हुई – पगड़ी उतारी गई; समिति प्रबंधन को लेकर विवाद

 देश विदेश , (PNL) : कनाडा के गुरुद्वारों की प्रबंधन समितियों को लेकर चल रहे …

चीन से बांग्लादेश डिलीवर हो रहा 405 टन विस्फोटक पकड़ा गया, बन सकती हैं 100 मिसाइलें

 देश विदेश , (PNL) : इंडोनेशिया की नौसेना ने समुद्र में कार्रवाई करते हुए एक जहाज …

Punjab बनेगा स्पोर्ट्स हब, CM भगवंत मान ने धूरी में 39.20 करोड़ के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की रखी नींव

संगरूर , (PNL) : पंजाब में युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे के खिलाफ …

जालंधर में 43वें सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बर्लटन पार्क स्थित ऐतिहासिक सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 43वें …

पंजाब में जमीन खोजने के लिए थाम रहे एक-दूसरे का हाथ… BJP-अकाली गठबंधन की चर्चा पर बोले सचिन पायलट

अमृतसर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट सोमवार को अमृतसर पहुंचे, जहां उन्होंने …

2027 चुनाव से पहले पंजाब की सियासत में हलचल, BSP नए गठबंधन की तैयारी में!

न्यूज डेस्क, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी …

जालंधर में दबंग ACP की हुई फिर वापसी, प्रेसिडेंट मेडल से सम्मानित ओंकार बराड़ कई थानों में दिखा चुके हैं अपना दम, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर में पुलिस प्रशासन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। …

2027 चुनाव की तैयारी! मोहिंदर भगत ने नए पार्टी कार्यालय का किया शुभारंभ, जुटे AAP नेता और कार्यकर्ता

जालंधर, (PNL) : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!