Wednesday , September 9 2026
Breaking News

Priyanka Chopra ने बढ़ाया भारत का मान, ‘ऑस्कर 2026’ की प्रेजेंटर्स लिस्ट में शामिल हुईं

न्यूज डेस्क, (PNL) : एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी गजब का काम कर रही हैं. उनको खुद को हॉलीवुड में स्थापित करने के लिए लगभग 10 साल स्ट्रगल करना पड़ा. इसके बाद वह हॉलीवुड में लीड किरदार में नजर आई थीं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा 98वें अकादमी अवार्ड्स में पुरस्कार प्रदान करने वाली प्रस्तुतकर्ता की लिस्ट में शामिल हो गई हैं. इस बात की पुष्टि एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है. प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था. इसमें उनके नाम के साथ प्रस्तुतकर्ता के भी नाम शामिल हैं. एक्ट्रेस ने लिखा कि 2026 अकादमी अवार्ड्स. एक्ट्रेस पोस्ट शेयर करने के बाद उनके दोस्तों और साथी कलाकारों ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया और उन पर प्यार और शुभकामनाएं की बौछार भी कर रहे हैं. कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए हैं. स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि बधाई हो, आप सच में हीरो हो. अकादमी अवार्ड्स में जगत में तकनीकी के लिए दिए जाने वाले दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार है. इस अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट और साइंसेज द्वारा प्रदान किया जाता है.

प्रियंका चोपड़ा पहले 2016 की सेरेमनी में ऑस्कर प्रेजेंट कर चुकी हैं। प्रियंका के अलावा, बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण ने भी 2023 की सेरेमनी में ऑस्कर प्रेजेंट किया था। इसी साल ‘RRR’ के गाने ‘नाटू नाटू’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता था। प्रियंका पहले भी मशहूर गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स और प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स में प्रेजेंट कर चुकी हैं।

अगर प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड डेब्यू की बात करें तो उन्होंने अनिल शर्मा की फिल्म द हीरो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनका किरदार काफी छोटा था. लेकिन उनको सही पहचान फिल्म अंदाज से मिली थी. इस फिल्म में भी वह सपोर्टिंग एक्ट्रेस के किरदार में नजर आई थीं. लेकिन इस फिल्म ने उनके बॉलीवुड करियर को चमका दिया. जिसके बाद एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. आज के समय प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!