Wednesday , October 21 2026
Breaking News

पंजाब शिक्षा क्रांति : जालंधर के 38 सरकारी स्कूलों में 2.34 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण

जालंधर, (PNL) : पंजाब शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव लाने की अपनी वचनबद्धता के तहत, पंजाब सरकार ने अपनी प्रमुख पहल ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत, जालंधर के 38 सरकारी स्कूलों में 2.34 करोड़ रुपये की लागत के नए विकास प्रोजैक्ट समर्पित किए जिससे जिले में शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को काफी बढ़ावा मिला है।

बुनियादी ढांचे में सुधार के अंतर्गत प्राईमरी और अपर प्राईमरी दोनों स्कूलों को शामिल किया गया है। इन विकास कार्यों में स्मार्ट क्लासरूम, साईंस लैब, स्पोर्टस ट्रैक, डिजिटल लर्निंग सिस्टम, क्लस्टर रूम, अपग्रेड शौचालय ब्लॉक, चारदीवारी और आवश्यक मुरम्मत कार्य शामिल है। इस पहल का उद्देश्य समग्र शिक्षा और विकास के लिए एक आधुनिक, छात्र-अनुकूल वातावरण बनाना है।

विधायक बलकार सिंह, रमन अरोड़ा और इंद्रजीत कौर मान ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में इन परियोजनाओं को समर्पित किया, जबकि जिले के कई अन्य स्कूलों में अपग्रेड सुविधाओं का भी उद्घाटन किया गया।

करतारपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक बलकार सिंह ने तीन सरकारी स्कूलों में 26 लाख रुपये की लागत की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं समर्पित की। इन स्कूलों में गांव रानी भट्टी, सतोवाली और कंधाला गुरु के सरकारी प्राइमरी स्कूल शामिल है।
इसी प्रकार विधायक रमन अरोड़ा ने आदर्श नगर, ढिल्लवां, चुगिट्टी व आबादपुरा के सरकारी प्राइमरी व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 18.80 लाख रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

शिक्षा क्षेत्र में और सुधार लाने के लिए पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने आदर्श नगर के सरकारी स्कूल के लिए 5 लाख रुपये की अतिरिक्त ग्रांट की भी घोषणा की।

नकोदर में विधायक इंद्रजीत कौर मान ने सात सरकारी स्कूलों में 33 लाख रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन स्कूलों में खीवा, उग्गी, चुहड़, बाहुपुर गांवों के सरकारी प्राईमरी स्कूल और सरकारी हाई स्कूल खीवा (लड़कियां), सरकारी सीनियर सकेंडरी स्कूल खीवा और सरकारी सकेंडरी स्कूल उग्गी शामिल है।
समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव हो रहे है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में शिक्षा क्रांति नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है तथा सरकारी स्कूल अब निजी स्कूलों के बराबर सुविधाएं प्रदान कर रहे है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि स्कूल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए फंड की कोई कमी न हो। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसे पिछली सरकारों द्वारा लंबे समय तक उपेक्षित किया गया है। सरकारी स्कूल के शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजना, कैंपस मैनेजर और सुरक्षा गार्ड नियुक्त करना, बस सेवाएं शुरू करना, स्मार्ट कक्षाएं स्थापित करना, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना और उत्कृष्ट स्कूल स्थापित करना जैसी पहलों ने पंजाब में स्कूली शिक्षा के परिदृश्य को नए सिरे से परिभाषित किया है।

विधायकों ने राज्य में प्रत्येक बच्चे के लिए विश्व स्तरीय शैक्षिक सुविधाएं सृजित करने की सरकार की वचनबद्धता दोहराई, जिससे एक उज्जवल एवं अधिक सशक्त पंजाब का मार्ग प्रशस्त होगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!