Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर-लुधियाना हाईवे पर बड़ा हादसा, एयरपोर्ट से घर जा रहे युवक की मौत, आज ही आस्ट्रेलिया से पंजाब पहुंचा था दिलप्रीत सिंह, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की दुखद खबर फगवाड़ा से आ रही है। जालंधर-लुधियाना हाईवे पर शूगर मिल चौक के पास भयानक हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। ये युवक आज ही आस्ट्रेलिया से पंजाब आया था और अपनी मां के साथ अमृतसर एयरपोर्ट से लुधियाना जा रहा था। फगवाड़ा चौक में उनकी टैक्सी आगे चल रहे गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई, जिसमें लुधियाना के रहने वाले दिलप्रीत सिंह (28) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां गुरिंदर कौर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतक दिलप्रीत के पिता हरप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी लड़के दिलप्रीत के साथ ऑस्ट्रेलिया से लौट रहे थे। अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद टैक्सी से लुधियाना आ रहे थे। फगवाड़े में उनकी गाड़ी गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई, जिसमें बेटे की मौत हो गई। जांच अधिकारी जतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 304ए, 337,338,426 आई के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी अभी फरार है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!