Monday , January 12 2026
Breaking News

बड़ी खबर : जालंधर के अदालत परिसर में जज के सामने व्यक्ति ने महिला वकील को मारा थप्पड़, हुआ हंगामा

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। अदालत परिसर में जज के सामने एक व्यक्ति ने शुक्रवार को महिला वकील को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने वाले को अदालत में मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने पकड़ लिया और थाना नई बारादरी पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक एक वकील के पास जूनियर महिला वकील काम करती है। आज वह अदालत में जज के सामने कोई गवाही करवा रही थी। इस दौरान उन्होंने उक्त व्यक्ति को धीरे आवाज में बात करने को कहा, जिससे गुस्साकर उसने महिला वकील को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वहां हंगामा हो गया। साथी वकीलों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस मुलाजिमों के हवाले कर दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मौसम अपडेट : पंजाब में कड़ाके की ठंड जारी, राज्य का ये शहर रहा सबसे ठंडा, पारा 1.6 डिग्री पहुंचा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब और राजधानी चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड का तौर जारी है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!