Friday , September 11 2026
Breaking News

तरनतारन उप-चुनाव : आजाद ग्रुप के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा अकाली दल, सुखबीर ने उम्मीदवार का भी कर दिया ऐलान, पढ़ें

तरनतारन, (PNL) : पंजाब के तरनतारन में होने जा रहे उप-चुनावों के लिए अकाली दल ने आजाद ग्रुप के साथ हाथ मिलाते हुए प्रिसिंपल सुखविंदर कौर रंधावा को अपना उम्मीदवार बना दिया है। अकाली दल ने तरनतारन में उप-चुनावों के लिए आज रैली कर तैयारियों की घोषणा कर दी। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने आज रैली में आम आदमी पार्टी को बेअदबी की घटनाओं के पीछे होने के आरोप लगा दिए हैं।

गौरतलब है कि तरनतारन नगर परिषद के 25 वार्डों में से 8 पर आजाद ग्रुप के पार्षद हैं और इन्हें कई पंचों-सरपंचों का भी समर्थन हासिल है। सुखबीर बादल ने झबाल की आनाज मंडी में रैली के दौरान इसकी घोषणा की और पंजाब सरकार और कांग्रेस पर निशाना साधा।

शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी पर पवित्र ग्रंथों की बेअदबी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि AAP विधायक नरेश यादव, जिन्हें कुरान शरीफ की बेअदबी का दोषी ठहराया गया, को पार्टी ने बचाने की कोशिश की और केजरीवाल ने उन्हें महरौली से उम्मीदवार बना दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!