बड़ी खबर : सोशल मीडिया इन्फलुएंसर Honey Sethi को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है आरोप
Punjab News Live -PNL
February 15, 2026
ताजा खबर, पंजाब, लुधियाना, होम
लुधियाना, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर लुधियाना से आ रही है। लुधियाना के दोराहा के चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हनी सेठी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हनी सेठी पर नशा करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने हनी सेठी को हिरासत में लिया और जब उसका डोप टेस्ट करवाया तो उसके शरीर में नशा पाया गया जिसके चलते पुलिस ने हनी सेठी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि हनी सेठी खुद भी ये दावा कर चुका है कि वो पहले नशे करता था लेकिन अब वह छोड़ चुका है। गौर हो कि हनी सेठी का प्रिंकल लुधियाना के साथ लंबे समय से टकराव चलता आ रहा है