Tuesday , October 20 2026
Breaking News

Kangana Ranaut ने मांगी Javed Akhtar, से माफी, कोर्ट के सामने हुई सुलह

न्यूज डेस्क, (PNL) : कई सालों से कोर्ट में चल रहे केस में जावेद अख्तर की बड़ी जीत हुई है। जावेद अख्तर को हुई असुविधा के लिए कंगना ने माफी मांगी है।  5 साल की कानूनी लड़ाई के बाद कंगना रनौत और जावेद ने आपसी सहमति से मुकदमा खत्म किया है। एक्ट्रेस के माफी मांगने के बाद जावेद अख्तर और कंगना रनौत के बीच सुलह हो गई है। कंगना रनौत ने समझौते के लिखित टर्मस में कहा, ‘वह जावेद अख्तर का बड़ा सम्मान करती है। मेरे बयानों की वजह से जावेद अख्तर को जो असुविधा हुई उसके लिए मैं माफी मांगती हूं। भविष्य में कोई भी ऐसा बयान नहीं दूंगी। अपने सभी बयानों को मैं पीछे लेती हूं।’

क्या था पूरा मामला

जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। कंगना ने भी काउंटर याचिका दायर की थी। पिछले 5 साल से इस मामले में सुनवाई चल रही थी। पिछले करीब 40 हियरिंग्स के दौरान कंगना रनौत कोर्ट में मौजूद नहीं रह रही थी जबकि जावेद अख्तर नियमित रुप से सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद रहते थे। इसी हफ्ते मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान कंगना फिर कोर्ट में पेश नहीं हुईं, जिसके बाद जावेद अख्तर के वकील ने कंगना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की अपील की। इस अपील के बाद कोर्ट ने कंगना को कोर्ट में पेश होने का एक आखरी मौका दिया।

कंगना ने कहीं ये चार बातें

आज कंगना रनौत बांद्रा कोर्ट में पेश हुई। इस दौरान जावेद अख्तर भी कोर्ट में मौजूद थे। कंगना ने सुलह की सारी शर्तों को माना जिसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से यह केस सेटल हो गया। कुल चार पॉइंट्स के आधार पर यह मामला सुलझा गया।

पहली – गलतफहमी की वजह से वह बयान दिया गया था।

दूसरी – मैं अपने सभी बयानों को पीछे लेती हूं।
तीसरी – भविष्य में कभी ऐसे बयान नहीं दूंगी।
चौथी – मेरे बयानों की वजह से जावेद साहब को जो असुविधा हुई उसके लिए माफी मांगती हूं।

javed akhtar, kangana ranaut,

कंगना ने किया पोस्ट

सुलह के बाद कंगना और जावेद अख्तर में काफी अच्छे माहौल में बातचीत हुई। भविष्य में दोनों ने साथ किसी फिल्म में काम करने पर भी चर्चा की। इसके अलावा कंगना रनौत ने भी एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, ‘आज जावेद जी और मैंने अपने कानूनी केस को मध्यस्थता के माध्यम से खत्म कर दिया है। मध्यस्थता के दौरान जावेद जी बहुत दयालु रहे। उन्होंने मेरी अगली निर्देशित फिल्म के लिए गाना लिखने पर भी सहमती जताई है।’ इसके पोस्ट के अलावा एक तस्वीर भी कंगना रनौत ने साझा की। इसमें वो जावेद अख्तर के बगल में खड़ी मुस्कुराती नजर आईं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

जालंधर में पालतू कुत्ते का बच्चे पर हमला:नानी ने डंडे से मारकर भगाया; परिवार बोला-पहले भी कई लोगों को काट चुका

जालंधर , (PNL) : जालंधर के अवतार नगर में रविवार देर रात 9 बजे गली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!