Friday , October 23 2026
Breaking News

CM भगवंत मान 26 जनवरी को फरीदकोट में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, पढ़ें कौन से मंत्री किस जिले में लहराएंगे तिरंगा

चंडीगढ़, (PNL) : साल 2025 के गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब का राज्य स्तरीय समारोह लुधियाना में आयोजित होगा। यहां पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान फरीदकोट में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा करेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां साहिबजादा अजीत सिंह नगर में और डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी रूपनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

इसके अलावा, वित्त, योजना और कराधान एवं आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा संगरूर में, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा तथा मुद्रण एवं लेखन सामग्री मंत्री अमन अरोड़ा जालंधर में, सामाजिक न्याय और सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर बरनाला में, एनआरआई मामलों और प्रशासनिक सुधार मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल गुरदासपुर में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री डॉ. बलबीर सिंह मोगा में, राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता और आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां बठिंडा में, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा वन मंत्री लाल चंद श्री मुक्तसर साहिब में और परिवहन एवं जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर फाजिल्का में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

इसके अलावा, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस होशियारपुर में, ऊर्जा और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह फिरोजपुर में, जल संसाधन, खान एवं भूविज्ञान, भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल पटियाला में, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, निवेश प्रोत्साहन, आतिथ्य, उद्योग एवं व्यापार और ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद अमृतसर में, स्थानीय निकाय एवं संसदीय मामले मंत्री डॉ. रवजोत सिंह मलेरकोटला में, कृषि एवं पशुपालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां तरनतारन में और रक्षा सेवाएं, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत शहीद भगत सिंह नगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा करेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की हत्या:छाती-पीठ पर 2 गोलियां मारी गईं; स्कॉर्पियो लेकर बर्थडे पार्टी में गया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल (34) की गोली …

अमृतसर में युवक पर जानलेवा हमला:2 लोगों ने बाजू पकड़ी, तीसरे ने पेट में चाकू मारा; विधायक के PA समेत 5 पर FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। …

लुधियाना में हनुमान जी की मूर्ति पर मारे पत्थर:धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस, पुलिस ने दर्ज की FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान …

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह का भगवंत मान सरकार पर हमला:एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप, स्पीकर को सौंपा पत्र

जालंधर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और जालंधर कैट से विधायक परगट सिंह ने …

अमृतसर में आज हॉकी का महामुकाबला:शो मैच में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, ओलंपियन भी होंगे शामिल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में हीरो मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रचार के लिए …

जालंधर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका:25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप, DC दफ्तर में बनेंगे हेल्प डेस्क

जालंधर , (PNL) ; जालंधर में वोटर लिस्ट में करेक्शन के लिए 25 अक्टूबर को जिले …

जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी पर हमला:मोबाइल लेने गया था पीड़ित,दबंगों ने कार के तोड़े शीशे, थाना 5 की पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देरा रात 10 बजे के समय …

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, दशहरा के बाद उसी पार्क में की सफाई, लगाए पौधे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को वास्तविक कार्रवाई में बदलने वाली एक अनूठी …

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल से:27 अक्टूबर तक चलेगा, दो दिन ही होगा कामकाज; सरकार को घेरेगा विपक्ष

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल यानी 22 से शुरू होगा, जो …

पंजाब में मिलावटखोरों पर एक करोड़ जुर्माने की तैयारी:7 साल की जेल-संपत्ति जब्ती का भी प्रावधान; CM मान को भेजा प्रस्ताव

चंडीगढ़ , (PNL) ; पंजाब में खाने-पीने की चीजों, दवाओं और कृषि उत्पादों में बड़े पैमाने …

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!