Wednesday , September 9 2026
Breaking News

अकाल तख्त द्वारा दी गई सजा भुगत रहे सुखबीर बादल, दरबार साहिब के गेट पर बरछा पकड़कर बैठे, मजीठिया बर्तन साफ कर रहे, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को सेवादार के कपड़े पहनकर गोल्डन टेंपल में घंटाघर के बाहर बरछा पकड़कर सेवा की। उन्होंने अपने गले में तख्ती भी डाली हुई है। उनके साथ सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी सेवा की। वहीं बिक्रम मजीठिया ने जूठे बर्तन साफ करने की सेवा की। गेट पर सेवा करने के बाद सुखबीर बादल कीर्तन सुन रहे हैं। इसके बाद वह जूठे बर्तन साफ करने और जूतों की सेवा भी करेंगे।

सुखबीर बादल को टॉयलेट साफ करने की भी सजा सुनाई गई थी, लेकिन पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें इससे छूट दे दी गई। अकाली दल के बागी गुट और शिरोमणि अकाली दल सरकार के दौरान अन्य कैबिनेट के सदस्य दोपहर 12 बजे के बाद टॉयलेट साफ करेंगे।

एक दिन पहले सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर पांच सिंह साहिबानों की मीटिंग हुई थी, जिसमें सुखबीर बादल व अन्य को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को माफी देने और केस वापस लेने के मामले में सजा सुनाई गई थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!