ब्रेकिंग : अरविंद केजरीवाल नहीं जाएंगे राज्यसभा, इस उद्योगपति को आप ने बनाया पंजाब से उम्मीदवार
Punjab News Live -PNL
October 5, 2025
ताजा खबर, देश विदेश, होम
चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब से राज्यसभा की एक सीट के लिए 24 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने (AAP) उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। ट्राइडेंट ग्रुप के मानद अध्यक्ष गुप्ता ने हाल ही में राज्य आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और काली देवी मंदिर सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
राज्यसभा की यह सीट संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उन्होंने हाल ही में लुधियाना वेस्ट विधानसभा उपचुनाव जीतकर विधायक बनने के बाद राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी थी। अरोड़ा इस समय भगवंत मान मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार के बाद आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जाएंगे। हालांकि बाद में केजरीवाल ने साफ किया कि उन्हें राज्यसभा में जाने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
इससे पहले केजरीवाल ने नाहर ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रमुख कमल ओसवाल से मुलाकात की थी। इससे यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे आप के अगले राज्यसभा सदस्य होंगे। हालांकि, बाद में सूत्रों ने संकेत दिया कि ओसवाल ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है।