Wednesday , August 19 2026
Breaking News

Jalandhar- नशे में पूर्व DSP ने ऑटो को मारी टक्कर:वर्दी का रौब दिखाया; BJP नेता ने की बीच-बचाव की कोशिश

जालंधर , (PNL) : जालंधर के रेलवे कॉलोनी इलाके में मंगलवार देर रात नशे में धुत्त पूर्व डीएसपी (DSP) ने अपनी कार से एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर मारने के बाद पूर्व पुलिस अधिकारी ने मौके पर अपनी वर्दी का रौब झाड़ना शुरू कर दिया। इस कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया।

हंगामा बढ़ता देख पूर्व पुलिसकर्मी ने अपने बेटे को फोन कर बुलाया। बेटे ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। मौके पर मौजूद लोगों और भाजपा नेता अमरजीत सिंह गोल्डी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

कार गलत दिशा से आ रही थी : चश्मदीद घटना देर रात की है। जालंधर के अकाउंट ऑफिस रेलवे कॉलोनी के बाहर एक तेज रफ्तार सफेद रंग की ऑल्टो कार ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक, कार काफी तेज गति में थी और गलत दिशा से आ रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कार का अगला हिस्सा भी पूरी तरह पिचक गया।

नशे में धुत्त पूर्व अधिकारी का हाई वोल्टेज ड्रामा हादसे के बाद जब लोग इकट्ठा हुए, तो कार चालक ने बाहर निकलकर माफी मांगने के बजाय लोगों पर रौब दिखाना शुरू कर दिया। कार चालक खुद को रिटायर्ड डीएसपी बता रहा था। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि वह नशे में इतना धुत्त था कि उससे ठीक से बोला भी नहीं जा रहा था। ऑटो चालक ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जिसमें पूर्व पुलिसकर्मी की हालत साफ तौर पर देखी जा सकती है।

भाजपा नेता ने की बीच-बचाव की कोशिश बताया जा रहा है कि घटना के समय भाजपा जिला महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी भारी बारिश के कारण अपने स्टाफ के एक लड़के को घर छोड़ने जा रहे थे। जब उन्होंने यह हादसा देखा, तो उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप किया। हंगामा बढ़ता देख पूर्व पुलिसकर्मी ने अपने बेटे को फोन कर बुलाया। बेटे ने मौके पर पहुंच लोगों को शांत कराया और पिता को गाड़ी के भीतर बिठाया।

पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत करवाया घटना की सूचना मिलते ही थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और हंगामा कर रहे लोगों को शांत करवाया। पुलिस टीम आरोपी पूर्व पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!