Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बेकाबू हुई Punjab Roadways की बस… कई लोगों को कुचला, एक की हुई मौत, मची भगदड़

जालंधर , (PNL) : जालंधर-पठानकोट रोड पर एक भीषण हादसा हो गया। बता दें कि, यात्रियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस के चालक ने कई लोगों को कुचल दिया। इस बीच, घटना स्थल पर भारी हंगामा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बस ने एक बाइक, एक रेहड़ी-पटरी वाले और एक अन्य व्यक्ति को टक्कर मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय महिंदर सिंह पुत्र हरप्रीत सिंह निवासी काला बकरा के रूप में हुई है। मकसूदां थाने के एएसआई नरिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि बाइक और रेहड़ी वाले को बस ने टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बस पठानकोट से आ रही थी। घटना के बाद यात्रियों को बस से उतारकर दूसरी बस में भेज दिया गया। मृतक के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। इस बीच लोगों के अनुसार बताया जा रहा है कि इस घटना में एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई तथा एक घायल व्यक्ति का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना में एक महिला समेत दो लोग बस की चपेट में आ गए। लोगों का आरोप है कि बस चालक नशे में था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन …

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर माहौल तनावपूर्ण, SC समुदाय ने दी बुधवार को बंद की कॉल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!