Friday , September 11 2026
Breaking News

वृंदावन नाव हादसा: जगराओं में एक साथ चली 5 चिताएं, लुधियाना की एक युवती अभी भी लापता, अब तक 11 मौतें, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वृंदावन नाव हादसे में मारने वाले 5 लोगों की लुधियाना के जगराओं में एक साथ चिताएं चलीं। इसमें कविता बहल, चरणजीत, मधुर बहल, पिंकी बहल और ईशान कटारिया शामिल हैं। मधुर बहल के परिवार ने राधा-राधा कहकर उनको अंतिम विदाई दी।

वहीं इस हादसे में मरने वाले पंजाब के लोगों की सख्या बढ़कर 11 हो गई है। शनिवार को अबोहर के रहने वाले मानिक टंडन की भी लाश मिली। मानिक की सगाई हो चुकी थी और 12 सितंबर को शादी होने वाली थी। वह इसी हादसे में मारे गए मधुर बहल की मौसी का बेटा था। इसके अलावा इसमें लुधियाना के एक ही परिवार के 7 लोग शामिल हैं।

लोगों ने कहा कि इस हादसे ने सोहियां कांड की याद दिला दी। उस वक्त लोगों के अंतिम संस्कर के लिए जगह कम पढ़ गई थी। गौरतलब है कि 1991 में लुधियाना स्टेशन से एक किलोमीटर दूर सोहियां गांव में दो ट्रेनों को रोककर गोलीबारी कर दी थी, जिसमें करीब 80 यात्री मारे गए थे।

इससे पहले CM भगवंत मान भी जगराओं में शोक जताने पहुंचे। उन्होंने मृतक चरणजीत और पिंकी बहल को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान घाट पहुंचे। उन्होंने कहा कि मृतकों की यादगार बनाई जाएगी।

लुधियाना के दुगरी की मृतक मीनू बंसल के बेटे निखिल बंसल ने कहा कि उसकी बहन डिंकी बंसल अभी लापता है। उसका नाम मिसिंग लिस्ट में भी नहीं है। प्रशासन हमारी मदद करे।

उधर, यूपी पुलिस ने आरोपी नाविक पप्पू निषाद को हादसे के 6 घंटे बाद यानी शुक्रवार रात 9 बजे हिरासत में लिया। नाव उसकी खुद की थी। उसने श्रद्धालुओं को जुगल घाट से बैठाया था। हादसे के बाद फरार हो गया था।

वहीं, हादसे से जुड़े 2 वीडियो सामने आए हैं। पहला- नाव डूबने से 15 मिनट पहले का है। इसमें लोग राधे-राधे का जप कर रहे हैं। दूसरा- श्रद्धालुओं के नदी में डूबने का है।

वहीं यूपी में पुलिस ने नाविक पप्पू और पांटून पुल के ठेकेदार नारायण शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नाविक पर आरोप है कि रास्ते में खतरा देखकर यात्रियों ने उससे लौटने को कहा, लेकिन नाविक ने अनदेखी की। नाव में लाइफ जैकेट नहीं थीं। केपिसिटी से ज्यादा लोगों को बैठाने से बैलेंस बिगड़ा और नाव डूब गई। वहीं, ठेकेदार नारायण शर्मा बिना सूचना दिए पांटून पुल को खोलने-जोड़ने का काम करा रहा था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!