Thursday , July 30 2026
Breaking News

Delhi Elections Result: चुनाव में AAP को सबसे बड़ा झटका, पूर्व CM अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया चुनाव हारे

न्यूज डेस्क, (PNL) :दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की भगवा लहराता दिख रहा है। बीजेपी की सूनामी में आम आदमी पार्टी उड़ गई है। विधानसभा चुनाव के परिणाम में आम आदमी पार्टी की सत्ता से जहां बाहर होती नजर आ रही है, वहीं पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ही मनीष सिसोदिया चुनाव हार गये है।

आपको बता दे लंबे समय पर देश की राजधानी दिल्ली में भगवा परचम लहरा रहा है। आम आदमी पार्टी को करारी हार की तरफ धकेलते हुए बीजेपी 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। अभी तक के नतीजों और रुझानों में बीजेपी 48 सीटों के बंपर बहुमत के साथ दिल्ली जीत रही है, जबकि आप महज 24 सीटों पर सिमट रही है। 2020 में 62 सीटों के प्रचंड बहुमत से दिल्ली की कुर्सी पर काबिज होने वाली आम आदमी पार्टी के विधायक और उसके बड़े नेता एक एक कर चुनाव हार रहे हैं। पटपड़गंज सीट बदलकर जंगपुरा से चुनाव लड़ने वाले मनीष सिसोदिया भी हार गए हैं।

दिल्ली चुनाव में पूरे देश की नजर नई दिल्ली सीट पर थी। यहां पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित और पूर्व सीएम साहब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश साहब सिंह वर्मा बीजेपी की टिकट पर मैदान में थे। यह सीट दिल्ली की लकी सीट भी मानी जाती है। यहां से जो जीत सत्ता में वही काबिज भी हुआ है। सुबह जब वोटों की गिनती शुरू हुई, तो बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने पहले राउंड में बढ़त बनाई। इसके बाद अगले तीन राउंड तक केजरीवाल आगे रहे। लेकिन मामला टक्कर का था। संदीप दीक्षित मुकाबले में कहीं नहीं थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में वाल्मिकि समाज के प्रदर्शन के बीच एक पुलिस मुलाजिम की मौत, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : शहर के भंडारी पुल पर गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे में …

जालंधर : विदेश यात्रा कंसल्टेंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत, बिना लाइसेंस कारोबार करने का आरोप, जांच के बाद हो सकती है FIR

जालंधर, (PNL) : विदेश यात्रा कंसल्टेंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। …

वाल्मीकि समाज की 30 जुलाई को पंजाब बंद की कॉल का जालंधर में नहीं होगा असर, नेताओं ने किया स्पष्ट

जालंधर, (PNL) : वाल्मीकि समाज की ओर से दिए गए 30 जुलाई को पंजाब बंद …

Commonwealth Games 2026: India-Pakistan के बॉक्सर में हो सकता है फाइनल, ये है समीकरण

न्यूज डेस्क, (PNL) :  Commonwealth Games 2026 की बॉक्सिंग रिंग में भारत-पाकिस्तान का फाइनल. इसके …

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!