बिग ब्रेकिंग : जालंधर में 72 लाख की लूट, लोहा कारोबारी को बनाया निशाना, कार के शीशे भी तोड़ डाले, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
August 17, 2026
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। सूर्या एंकलेव इलाके में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, लोहा कारोबारी की कार के शीशे तोड़कर चार लुटेरे करीब 72 लाख रुपये की रकम लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि लुटेरों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि लोहा कारोबारी ललित मित्तल अपनी फैक्टरी से सूर्या एंकलेव घर जा रहे थे। रास्ते में ही चार युवकों ने उनकी कार घेर ली और लोहे की रॉड कार पर मारकर पैसे लेकर फरार हो गए।