Wednesday , November 11 2026
Breaking News

जालंधर में कूड़े के डंप में लगी भीषण आग:आसमान में छाया काला धुआं, लोगों को सांस लेने में हुई दिक्कत

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर के बस्ती शेख में खाली मैदान में स्थित कूड़े के डंप में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही पलों में पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया, जिससे स्थानीय निवासियों को सांस लेने में दिक्कत हुई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं औ स्थिति पर नियंत्रण पाया।बस्ती शेख में बुधवार दोपहर खाली मैदान में जमा कूड़े के ढेर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें काफी दूर से देखी जा सकती थीं।स्थानीय निवासियों का कहना है कि कूड़े के डंप में अचानक धुआं उठना शुरू हुआ और हवा के तेज झोंकों के कारण आग तेजी से फैल गई। कुछ ही मिनटों में पूरा मैदान आग की चपेट में आ गया, जिससे आसपास की बस्तियों में डर का माहौल पैदा हो गया।

आग लगने के बाद लपटें दूर-दूर तक उठती दिखाई दी।

आग लगने के बाद लपटें दूर-दूर तक उठती दिखाई दी।

धुएं से जनजीवन अस्त-व्यस्त

आग लगने के कारण आसमान में धुएं के बादल छा गए। इस जहरीले धुएं की वजह से आसपास रहने वाले लोगों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ हुई। दृश्यता कम होने के कारण सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को दी। लोगों को डर था कि यदि आग पर जल्द काबू नहीं पाया गया, तो यह पास स्थित रिहायशी मकानों तक भी पहुंच सकती थी।

आग बुझाने का प्रयास करते आस-पास के लोग

आग बुझाने का प्रयास करते आस-पास के लोग

फायर ब्रिगेड की कार्रवाई

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मियों को भारी मलबे और प्लास्टिक कचरे के कारण काफी मशक्कत करनी पड़ी। कचरे के नीचे सुलग रही आग को बुझाने के लिए पानी की कई बौछारें की गईं।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि आबादी वाले क्षेत्रों के पास इस तरह कूड़े का डंप होना खतरनाक है। उन्होंने मांग की है कि इस खाली मैदान की सफाई कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है, लेकिन अभी भी धुएं की गंध बनी हुई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!