Monday , March 30 2026
Breaking News

बीजेपी के सौरभ जोशी बने चंडीगढ़ के नए मेयर बने, सीनियर डिप्टी-डिप्टी मेयर पर भी BJP का कब्जा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत हुई है। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर तीनों पदों पर अब BJP का कब्जा हो गया है। नए मेयर सौरभ जोशी बन गए हैं। सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत सिंह और डिप्टी मेयर सुमन शर्मा चुने गए। मेयर चुनाव में भाजपा को 18 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार को सात और आप उम्मीदवार को 11 वोट मिले है। वोटिंग से पहले ही कई पार्षदों ने तो भाजपा पार्षद सौरव जोशी को बधाई दे दी थी।

सौरभ जोशी चंडीगढ़ के 29वें मेयर बने हैं। 2021 में चुने गए पार्षदों ने इस बार आखिरी बार मेयर चुना है। इसके बाद नए सिरे से पार्षद चुने जाएंगे। इस बार चुनाव सिक्रेट बैलेट वोटिंग की जगह पार्षदों के हाथ खड़े कर हुआ। पहली बार तीनों पार्टियां मेयर का चुनाव लड़ रही थीं। पिछले 2 चुनाव में AAP और कांग्रेस का गठबंधन था।

वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर पद भाजपा को 18 वोट मिले। आप के 11 पार्षदों ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार मुन्नवर राणा के पक्ष में मतदान किया था। कांग्रेस पार्षदों ने वॉकओवर कर दिया। इसके बाद डिप्टी मेयर पद के चुनाव में AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं सुमन शर्मा की 18 वोट पाकर जीत हुई। वहीं, आप की जसविंदर कौर को 11 वोट मिले। आजाद उम्मीदवार खड़े हुए आप नेता रामचंद्र ने पहले ही नॉमिनेशन वापस ले लिया था और कांग्रेस नेता सदन छोड़कर जा चुके थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!