Sunday , July 26 2026
Breaking News

लुधियाना में कारोबारी से लूट की कोशिश: पिस्टल देखते ही भागे बदमाश, पढ़ें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में हौजरी कारोबारी से लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। कारोबारी ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली, जिसके बाद संदिग्ध बदमाश फरार हो गए। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला थाना बस्ती जोधेवाल इलाके का है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के तुरंत बाद वह शिकायत देने थाना बस्ती जोधेवाल पहुंचा, लेकिन काफी देर तक गेट खटखटाने के बावजूद किसी ने दरवाजा नहीं खोला।

2 मोटरसाइकिलों पर सवार 4 संदिग्ध युवक आए

कारोबारी मोहित ने बताया कि वह 17 मई की रात अपने ससुराल जालंधर से घर लौट रहा था। उसका घर गुरु विहार, हौजरी कॉम्प्लेक्स के नजदीक स्थित है। जैसे ही वह कॉलोनी के गेट के पास पहुंचे तो 2 मोटरसाइकिलों पर सवार 4 संदिग्ध युवक गए।

मोहित के अनुसार 2 युवक बाइक स्टार्ट कर खड़े रहे, जबकि दो नीचे उतरकर उसकी तरफ आने लगे। उनके हावभाव और कपड़ों में छिपे सामान को देखकर उसे शक हुआ कि उनके पास धारदार हथियार हो सकते हैं। खतरा महसूस होते ही उसने तुरंत अपनी पिस्टल निकाल कर लोड कर ली।

पीड़ित द्वारा साझा किया गया वीडियो शॉट

पीड़ित द्वारा साझा किया गया वीडियो शॉट

कारोबारी ने बताया कि पिस्टल देखते ही संदिग्ध युवक घबरा गए और उससे व्हाइट रोज फैक्ट्री का पता पूछने लगे। मोहित के मुताबिक युवकों की हालत ऐसी लग रही थी जैसे उन्होंने नशा किया हो। बाद में उसने व्हाइट रोज फैक्ट्री के मालिक से बात की तो पता चला कि संदिग्ध युवक वहां काम ही नहीं करते।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : ‘होटल Mariton पर नहीं लगेगी सील, सब दस्तावेज हमारे पास’, MD डॉ. परमजीत सिंह मरवाहा का बड़ा दावा

जालंधर, (PNL) : होटल मैरिटन को नगर निगम की ओर से जारी नोटिस के बाद …

जिमखाना क्लब में चुनावी माहौल गरमाया, अचीवर्स ग्रुप के चार प्रमुख चेहरों के नाम आए सामने

जालंधर, (PNL) : जालंधर जिमखाना क्लब के संभावित चुनावों को लेकर चुनावी माहौल लगातार गरमाता …

जालंधर में आज से बिजली विभाग राम भरोसे: ना तो शिकायत दर्ज होगी और ना ही फाल्ट ठीक करने मुलाजिम आएंगे, पढ़ें कारण

जालंधर, (PNL) : पांचवें दिन भी जिले में बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल जारी …

जालंधर के हरनामदासपुरा श्मशानघाट की बदलेगी तस्वीर, बनेगी बेसमेंट पार्किंग, नितिन कोहली की बड़ी घोषणा

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने …

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख दीपके ने दिया ऐसा बयान, जिसकी हो रही जबरदस्त चर्चा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!