Wednesday , August 12 2026
Breaking News

Jalandhar-Ludhiana NH पर ट्रक और टिप्पर की टक्कर:CNG सिलेंडरों से भरा था, ड्राइवर केबिन में फंसा, हादसे के बाद ट्रैफिक ठप

जालंधर , (PNL) : जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर गोराया मुख्य चौक के फ्लाईओवर पर सड़क हादसा हो गया। यहां CNG सिलेंडरों से भरे तेज रफ्तार ट्रक की रेत से लदे टिप्पर से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर केबिन में फंस गया। गनीमत रही कि CNG सिलेंडरों में विस्फोट नहीं हुआ, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस और सड़क सुरक्षा फोर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस।

रेत से भरा टिप्पर हाईवे के मुख्य चौक वाले फ्लाईओवर से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे CNG सिलेंडरों से भरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टिप्पर ड्राइवर संदीप के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि उनके वाहन का टायर पंचर हो गया। जोरदार धमाके जैसी आवाज आई। हादसे में CNG ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन मुड़ने के कारण ड्राइवर अंदर फंस गया।

हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज सरबजीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से SSF ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे घायल ड्राइवर को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस से सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

CNG सिलेंडरों से भरा ट्रक होने के कारण हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर दहशत का माहौल रहा। हालांकि, समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया। दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर बहाल कराया। फिलहाल स्थानीय पुलिस और संबंधित एजेंसियां हादसे के कारणों की जांच कर रही हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

दिल्ली में राहुल गांधी से मिले प्रताप बाजवा:वेणुगोपाल बात करते नजर आए; राजा वड़िंग की प्रधानगी पर 25 अगस्त तक फैसला

नई दिल्ली, (PNL) :पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के बीच नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह …

कबूतरों को दाना डाल रहे व्यक्ति पर चली गोली:जगराओं में हत्या की योजना, निशाना चूका; आरोपी को पड़ोसी के घर आने से रोका था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना जिले के जगराओं स्थित गांव कमालपुरा में छत पर कबूतरों को …

पंजाब में 4 IAS अधिकारियों का तबादला, संदीप रिशी फिर से नगर निगम जालंधर के बने कमिश्नर

बड़ी खबर : टर्बुलेंस वाली एयर इंडिया फ्लाइट के पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी पॉजिटिव, इस ड्रग्स की हुई पुष्टि, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : ‘एयर टर्बुलेंस’ की वजह से 20 यात्रियों को घायल करने वाली …

जालंधर के CP सतिंदर सिंह से मिले चार डॉक्टर, शिष्टाचार मुलाकात में हुई अहम चर्चा

जालंधर, (PNL) : जालंधर के पुलिस कमिश्नर एवं आईपीएस अधिकारी सतिंदर सिंह से आज शहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!