Wednesday , September 9 2026
Breaking News

संत सीचेवाल ने रूस में फंसे भारतीयों का मुद्दा संसद में उठाया, रूसी सेना में भर्ती 12 भारतीय अभी भी लापता


दिल्ली/चंडीगढ़, (PNL) :
संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने संसद में प्रश्नकाल के दौरान विदेश मंत्रालय से रूस की सेना में फंसे भारतीयों का मुद्दा गंभीरता से उठाया। संसद का चल रहा मानसून सत्र भले ही हंगामों की भेंट चढ़ रहा हो, लेकिन सांसदों द्वारा पूछे गए लिखित सवालों का जवाब सरकार को संसद में देना ही पड़ता है।

संत सीचेवाल ने विदेश मंत्रालय से पूछा कि रूस में फंसे भारतीय नागरिकों के बारे में विस्तृत जानकारी क्यों उनके परिवारों तक नहीं पहुंच रही? उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इन भारतीय नागरिकों को मदद उपलब्ध कराने, उनकी सुरक्षित वापसी, यात्रा प्रबंध और विदेश में कानूनी सहायता जैसे संवेदनशील मामलों में सरकार क्या कदम उठा रही है? साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि रूस में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी में सरकार को किन बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें दूर करने के लिए क्या कार्यवाही की जा रही है?

संसद के मानसून सत्र में संत सीचेवाल के इस लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए विदेश मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि रूसी सशस्त्र सेनाओं में 127 भारतीय नागरिक मौजूद थे। इनमें से 98 लोग वापस आ चुके हैं, जबकि 13 भारतीय नागरिक अब भी रूसी सशस्त्र सेनाओं में हैं, जिनमें से 12 भारतीयों के रूसी पक्ष द्वारा लापता होने की पुष्टि की गई है।

विदेश राज्य मंत्री ने बताया कि संबंधित रूसी अधिकारियों से शेष/लापता व्यक्तियों के बारे में अद्यतन जानकारी देने और उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है। जिन भारतीय नागरिकों की सेवाएं रूसी सेना में समाप्त हो चुकी हैं, उनकी वापसी में भारतीय दूतावास ने सहायता प्रदान की है, जिसमें यात्रा दस्तावेजों की सुविधा और आवश्यकता पड़ने पर हवाई टिकट उपलब्ध कराना भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि विदेशों में सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और भलाई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सहायता की किसी भी अर्जी पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में संत सीचेवाल ने दो परिवारों के सदस्यों को मास्को जाने के लिए टिकटें भी दिलवाई थीं, जिनके परिजन रूसी सेना में भर्ती थे। इन दो युवकों को रूस में कोई परेशानी न हो, इसके लिए भारतीय दूतावास के नाम संत सीचेवाल ने पत्र भी लिखा था, ताकि इन युवकों की मदद की जा सके और वे अपने परिजनों को खोज सकें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!