Wednesday , April 1 2026
Breaking News

बड़ी खबर : जालंधर की मकसूदां मंडी में चली गोलियां, एक युवक के हाथ पर लगी, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। मकसूदां की सब्जी मंडी में शुक्रवार रात गोलियां चल गई। इस दौरान एक युवक के हाथ में गोली लगी है, जो उसके हाथ में ही फंस गई है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा है। घायल उधम सिंह को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उधम सिंह सब्जी लोड करने का काम करता है। रात करीब 10.30 बजे कुछ युवकों के साथ उसकी गाड़ी पीछे करने को लेकर बहस हो गई, जिस पर युवकों ने गोलियां चला दी। हमले में एक गोली उसके हाथ पर लग गई। उधम सिंह का आरोप है कि वह युवक उसे लूटने आए थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के गुरसंत नगर में युवती पर हमला: शादी से इनकार पर बौखलाया प्रेमी

जालंधर , (PNL) :  जालंधर के गुरसंत नगर इलाके में उस समय हंगामा हो गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!