बिग ब्रेकिंग : जालंधर के संतोखपुरा में डॉक्टर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाई गई, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
February 28, 2026
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर जालंधर से आ रही है। जालंधर के संतोखपुरा में शनिवार सुबह एक वेटनेरी डॉक्टर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। बताया जा रहा है कि डॉक्टर के घर पर करीब 10 गोलियां चलाई गई हैं। हालाँकि इस गोलीबारी के दौरान कोई जख्मी तो नहीं हुआ है लेकिन उनके घर के गेट, दरवाजे और खिड़कियों पर गोलियाँ लगी हैं। मामला फिरौती से जुड़ा है या नहीं इस बारे में अभी पुलिस स्पष्ट नहीं कर रही है। मौके पर एडीसीपी जयंत पुरी अपनी टीम के साथ पहुँचे और मामले की जांच शुरू की है।