Wednesday , April 1 2026
Breaking News

बड़ी खबर : मजीठिया के करीबी अकाली नेता पर अमृतसर में फायरिंग, पांच गोलियां मारी, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी अकाली नेता मुखविंदर सिंह पर फायरिंग की गई। इस हमले में मुखविंदर को 5 गोलियां लगी हैं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है। परिवार ने हमलावरों की गिरफ्तारी और इंसाफ की मांग की है। ​​​​​परिवार ने बताया कि ​​मुखविंदर सिंह खेतीबाड़ी का काम करते हैं और राजनीति में भी सक्रिय हैं।

मामला शुक्रवार को मजीठा के गांव मरड़ी खुर्द में सामने आया। जानकारी के अनुसार, मुखविंदर सिंह सुबह अपनी भतीजी को कॉलेज बस स्टैंड तक छोड़ने गए थे। भतीजी को बस में चढ़ाकर जैसे ही वे लौटने लगे, उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात युवक वहां पहुंचे। उन्होंने मुखविंदर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

मुखविंदर को 5 गोलियां लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर घटना के बाद मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उनका इलाज अमृतसर के अमनदीप हॉस्पिटल में चल रहा है।

पुलिस ने मौके से करीब सात गोलियों के खोल बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हमलावरों ने करीब से फायरिंग की। DSP इंदरजीत सिंह ने बताया कि बताया कि आसपास के इलाकों की CCTV फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। हर एंगल से जांच कर रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के गुरसंत नगर में युवती पर हमला: शादी से इनकार पर बौखलाया प्रेमी

जालंधर , (PNL) :  जालंधर के गुरसंत नगर इलाके में उस समय हंगामा हो गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!