Wednesday , September 9 2026
Breaking News

अमेरिका से डिपोर्ट भारतीयों की दूसरी फ्लाइट आज आएगी अमृतसर एयरपोर्ट, इनमें 67 पंजाबी, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : अमेरिका से डिपोर्ट किए जा रहे 277 भारतीयों को शनिवार और रविवार को फ्लाइट से अमृतसर लाया जाएगा। आज दूसरा विमान अमेरिका से भारत आ रहा है। पंजाब सरकार ने भारतीयों को ला रहे विमान को अमृतसर में उतारे जाने पर कड़ा एतराज जताया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार से पूछा है कि अमेरिका से आ रहे विमान को गाजियाबाद के हिंडन, अहमदाबाद या फिर अंबाला में क्यों नहीं लैंड कराया जा रहा।

अमेरिका से आज 120 लोग होंगो डिपोर्ट

उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश के तहत पंजाब व पंजाबियों को बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। गौरतलब है कि अमेरिका से शनिवार को 120 और रविवार को 157 भारतीयों को डिपोर्ट किया जा रहा है। इन सभी को विशेष विमान से अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लाने की योजना है।

मुख्यमंत्री मान ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्र सरकार से पूछा कि इन फ्लाइट्स को अमृतसर उतारने का क्या क्राइटेरिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र का जवाब आने से पहले अगर कोई फ्लाइट अमृतसर पहुंचती है तो वह उसे रिसीव नहीं करेंगे।

शनिवार को डिपोर्ट होकर आने वाले 120 भारतीयों में छह से 46 वर्ष के लोग शामिल हैं। इनमें 67 पंजाबी, 33 हरियाणा, आठ गुजरात, तीन उत्तर प्रदेश, दो महाराष्ट्र, दो राजस्थान, दो गोवा, दो हिमाचल और एक जम्मू-कश्मीर से है। इसी तरह रविवार को भी अमेरिका 157 भारतीय को डिपोर्ट करेगा इनमें चार से 50 वर्ष के लोग शामिल हैं। इन सभी को भी फ्लाइट से अमृतसर लाने की योजना है।

इससे पहले पांच फरवरी को अमेरिका का सैन्य विमान डिपोर्ट किए गए 104 भारतीयों को लेकर अमृतसर पहुंचा था। इन डिपोर्ट हुए लोगों में 30 पंजाब से थे। डिपोर्ट हुए लोगों को हथकड़ी, पैरों और कमर में जंजीर से बांधकर लाने पर देश में इसकी कड़ी आलोचना हुई थी। यह मामला विपक्ष की ओर से संसद में भी उठा था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!