Wednesday , September 9 2026
Breaking News

​​Jalandhar के इस इलाके में बड़ी वारदात, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर , (PNL) : जालंधर में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही मामला किशनपुरा के पास स्थित न्यू लक्ष्मीपूरा से सामने आया है। यहां एक घर से चोर 55 तोले सोने के गहने व 50 हजार कैश चोरी कर फरार हो गए। इस घटना के बारे में परिवार को बुधवार रात पता चला। इसे लेकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी और थाना -3 की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. खंगाले जा रहे हैं।

PunjabKesari

इस संबंध में जानकारी देते गुए पीड़ित राज कुमार ने बताया की वह गेटवाल की फैक्ट्री चलाते है। उनकी  पत्नी रिश्तेदारों के साथ वृन्दावन गई थी और वह घर में अकेले थे। जब उनकी पत्नी बुधवार को वापिस आई तो वह ऊपर कमरे में गए। यहां उन्होंने देखा की स्टोर में पड़ी अलमारी के ताले टूटे हुए थे और कैश व सोने के गहने गायब थे। पीड़ित ने बताया कि उनके घर में करीब 55 तोले सोने के गहने और 50 हजार के करीब कैश था जो चोरी हो चुका था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को चोरी की शिकायत दे दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!