Tuesday , July 21 2026
Breaking News

बड़ी खबर : गुरदासपुर में नाके पर मौजूद पंजाब पुलिस के दो मुलाजिमों का गोली मारकर कत्ल, पढ़ें

गुरदासपुर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। पंजाब के गुरदासपुर में दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार के रूप में हुई है।

मोके पर पहुंचे एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि बीती रात अज्ञात हमलावरों ने ड्यूटी पर तैनात दोनों कर्मियों को गोली मारी और फरार हो गए। अभी गोली किसने मारी इसका पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि मुलाजिमों ने एक-दूसरे को गोलियां मारी है।

हमला सरहदी इलाके दीनानगर के पास स्थित थाना दोरांगला के गांव आदियां में हुआ। स्थानीय ग्रामीणों को घटना का पता सुबह चला, जब उन्होंने नाके पर जवानों के शव देखे।

पुलिस के अनुसार, हमला देर रात हुआ और हमलावरों ने जवानों को संभलने का मौका नहीं दिया। सरहदी इलाका होने के कारण यहां सुरक्षा व्यवस्था आमतौर पर कड़ी रहती है।

घटना की सूचना मिलते ही बीएसएफ के डीआईजी जसविंदर कुमार बिरदी और जिले के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा…’ छात्रों के समर्थन में बोले दिलजीत दोसांझ

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ …

जालंधर में ताला तोड़ स्वीट शॉप में चोरी:गल्ला गिराया और कैश ले उड़े चोर, अंदर बिखरा था सामान; दुकानदारों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो …

पठानकोट में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा:अमृतसर में भी बारिश, मोहाली में बादल छाए; पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट

चंडीगढ़  , (PNL) : पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया। …

3 अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन:पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर; सरकारी रिहायश पर आज होगी बैठक

मोहाली , (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त …

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!