Monday , September 21 2026
Breaking News

अमृतसर में पुलिस को मिली बहुत बड़ी कामयाबी, पकड़ी 100 करोड़ रुपए की हैरोइन, चार गिरफ्तार, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर अमृतसर से आ रही है। अमृतसर में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और बॉर्डर रेंज ने सीमा सुरक्षा बल के सहयोग से अजनाला क्षेत्र के भिंडी औलख से 19.980 किलो हेरोइन बरामद की है। इस कार्रवाई में चार आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें मुख्य आपरेटर शामिल है, जो हेरोइन आपूर्ति श्रृंखला का संचालन कर रहा था। पकड़ी गई हैरोइन की इंटरनेशनल मार्किट में कीमत 100 करोड़ रुपए है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित हैंडलरों से जुड़े हुए हैं और सीमा पार से हेरोइन की डिलीवरी और वितरण का संचालन कर रहे थे। जांच अधिकारियों ने बताया कि आरोपी क्षेत्रीय डीलरों और स्थानीय नेटवर्क के साथ मिलकर नशीले पदार्थों की तस्करी को अंजाम दे रहा था।

सीमा पार के हेंडलरों की पहचान में जुटी पुलिस

DGP गौरव यादव के अनुसार, गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी ने हेरोइन की आपूर्ति और वितरण की पूरी व्यवस्था संभाली हुई थी। इसके अलावा, अन्य गिरफ्तार आरोपियों ने स्थानीय स्तर पर हेरोइन की तस्करी में मदद की। पुलिस ने NDPS अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

जांच में मुख्य रूप से सीमा पार के हेंडलरों की पहचान, आपूर्ति मार्गों का पता लगाना और संपूर्ण तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करना प्राथमिक उद्देश्य है। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह राज्य में नशे की समस्या को जड़ से समाप्त करने और सीमा पार से संचालित नशीले पदार्थों की तस्करी नेटवर्क को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

नशे के विरुद्ध कार्रवाई अब और भी सख्त होगी

पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें। इस अभियान को राज्य और केंद्र सरकार की साझा सुरक्षा रणनीति के तहत अंजाम दिया गया, जिससे यह संदेश जाता है कि पंजाब में नशे के विरुद्ध कार्रवाई अब और भी सख्त हो गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!