Thursday , August 20 2026
Breaking News

पंजाब के 9 जिलों में कोहरे का अलर्ट, तापमान में गिरावट, ये शहर 2.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में औसत अधिकतम तापमान में -0.5 डिग्री और न्यूनतम में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, राज्य में यह तापमान सामान्य के करीब है। पंजाब के पास दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (WD) हैं। जिसके चलते मौसम विभाग ने आज कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक चंडीगढ़ में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पंजाब के अन्य शहरों में यलो अलर्ट जारी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंजाब और चंडीगढ़ में कुछ दिनों से अच्छी धूप देखने को मिल रही है। वहीं, आज से पश्चिमी विक्षोभ भी धीमा पड़ने लगेगा। जिसके बाद आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे पंजाब-चंडीगढ़ के लोगों को मामूली राहत मिलेगी।

नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा

जल्द ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 18 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है, जिसका असर हिमालय पर्वतमाला पर पड़ेगा। हिमाचल में बारिश के आसार हैं। जिसके बाद पहाड़ों से आने वाली हवाओं के कारण ठंड बढ़ जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!