Wednesday , October 21 2026
Breaking News

मज़बूती की मिसाल बना पंजाब : मान सरकार के वित्तीय कुशल प्रबंधन से जीएसटी (GST) संग्रहण में ऐतिहासिक वृद्धि हुई दर्ज : हरपाल चीमा

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार ने एक बार फिर अपनी वित्तीय कुशलता और प्रबंधन का शानदार उदाहरण पेश किया है। नवीनतम रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य ने वर्ष 2025-26 की पहली छः महीनों में जीएसटी (GST) संग्रहण में ऐतिहासिक 22.35% की बेमिसाल वृद्धि दर्ज की है। राज्य का कुल जीएसटी संग्रहण अप्रैल से सितंबर 2025 के दौरान ₹13,971 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा ₹11,418 करोड़ था। यह उपलब्धि पूरे देश की तुलना में कहीं ज़्यादा है, क्योंकि राष्ट्रीय जीएसटी वृद्धि दर लगभग 6% रही।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इस वर्ष के शुरुआती छह महीनों में पंजाब ने ₹2,553 करोड़ की अतिरिक्त जीएसटी राजस्व वृद्धि दर्ज की। उन्होंने उल्लेख किया कि गत वर्ष इसी अवधि के दौरान राज्य का जीएसटी ग्रोथ रेट महज 5% था, जो अब बढ़कर 22.35% हो गया है।

पंजाब सरकार द्वारा टैक्स चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्रवर्तन की नीति ने राजस्व वृद्धि में निर्णायक भूमिका निभाई है। अप्रैल से सितंबर 2025 के दौरान टैक्सेशन विभाग ने 1,162 करदाताओं के ₹246 करोड़ के इनपुट टैक्स क्रेडिट को निरस्त किया और बड़ी टैक्स धोखाधड़ी के मामलों में सख्त एफआईआर भी दर्ज कीं। रोड चेकिंग और इंस्पेक्शन से पेनल्टी कलेक्शन में 134% का उल्लेखनीय इजाफा दर्ज किया गया।

केवल जीएसटी ही नहीं, पंजाब ने वैट और केंद्रीय बिक्री कर (CST) में भी 10% की वृद्धि हासिल की है। इसके अलावा, पंजाब स्टेट डेवलपमेंट टैक्स (PSDT) की संग्रहण में भी 11% की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

मई 2025 में ‘वार जैसी’ आर्थिक परिस्थितियों, उपभोक्ता मांग में गिरावट और एक्सपोर्ट पर टैरिफ के प्रभाव जैसी चुनौतियों के बावजूद, पंजाब ने राजस्व संग्रहण के नए रिकॉर्ड बनाते हुए अन्य राज्यों को पीछे छोड़ दिया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में राज्य सरकार की मजबूत नीति, पारदर्शिता और संकल्प ने न केवल पंजाब की अर्थव्यवस्था को स्मरणीय ऊँचाई पर पहुंचाया है, बल्कि राज्य की वित्तीय सेहत को भी नई मजबूती दी है।

यह उपलब्धि न केवल पंजाबवासियों के भरोसे और सरकार के प्रयासों का नतीजा है, बल्कि पंजाब के समग्र आर्थिक विकास, पारदर्शिता व प्रशासनिक सुधार के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। आगे भी यह आर्थिक मजबूती पंजाब को नए मुकाम तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!