Wednesday , August 19 2026
Breaking News

बड़ी खबर : आतिशी मामले में जालंधर कोर्ट का बड़ा फैसला, कपिल मिश्रा सहित सभी के अकाउंट्स से वीडियो हटाने के आदेश जारी, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक और पूर्व CM आतिशी मार्लेना के वीडियो से जुड़े मामले में गुरुवार को जालंधर कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को आतिशी का ये वीडियो हटाने के निर्देश भी दिए। साथ ही वीडियो पोस्ट करने वाले कपिल मिश्रा के अकाउंट्स से जुड़े सभी लिंक भी डिलीट करने का आदेश दिया। बता दें कि आतिशी पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही के दौरान एक चर्चा में सिख गुरुओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। इस मामले में जालंधर पुलिस ने एक केस दर्ज किया था।

शिकायतकर्ता इकबाल सिंह ने आरोप लगाया है कि 7 जनवरी 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो क्लिप प्रसारित की गई। इस वीडियो में कथित तौर पर आतिशी को सिख गुरुओं और सिख समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हुए दिखाया गया था।

आतिशी ने बाद में खुद उसी भाषण का असली और पूरा वीडियो अपलोड किया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वायरल क्लिप को जानबूझकर एडिट और डॉक्टर्ड किया गया था ताकि उनके बयानों का अर्थ बदला जा सके ।

वीडियो शेयर करने वालों के खिलाफ जांच की मांग

शिकायतकर्ता आईएस बग्गा उर्फ इकवाल सिंह ने इस वीडियो की जांच करवाने, इसे शेयर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसमें दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा, कांग्रेस के जालंधर कैंट विधायक परगट सिंह, सुखपाल सिंह खैहरा, सुखबीर बादल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

पुलिस ने मोहाली की फारेंसिक लैब से वीडियो जांच के बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की धारा 196(1) धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना। धारा 353(1)(b) और 353(2) सार्वजनिक शांति भंग करने के इरादे से झूठी जानकारी या अफवाह फैलाना , धारा 66(C) आईटी एक्ट के तहत कंप्यूटर संसाधनों का उपयोग करके पहचान की चोरी या धोखाधड़ी करने के मामले में केस दर्ज किया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!