Tuesday , September 8 2026
Breaking News

पहले गाड़ी से कुचला फिर तलवार से किए वार… Hoshiarpur में AAP सरपंच की बेरहमी से हत्या

जालंधर , (PNL) : पंजाब के होशियारपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) सरपंच सतपाल सिंह मिंटा की मंगलवार (21 जुलाई) रात घर के बाहर बेरहमी से हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि युवकों ने पहले कार पार्किंग को लेकर झगड़ा किया और फिर तलवार से वार करने लगे. इस घटना के बाद पूरे इलाके मे तनाव का माहौल है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश कर रही है.मामला होशियारपुर के पास आनंदगढ़ गांव का है. मृतक के बेटे राहुल ने बताया कि कुछ समय पहले पास के एक गांव के कुछ युवकों के बीच झगड़ा हुआ था. उस समय सरपंच सतपाल सिंह मिंटा ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया था. परिवार का कहना है कि इसी समझौते की नाराजगी को ध्यान में रखते हुए कुछ युवकों ने मंगलवार को सरपंच को निशाना बनाया.

पहले गाड़ी से कुचला फिर किया वार

परिवार के सदस्यों ने बताया कि हमलावरों ने पहले सरपंच को अपनी गाड़ी से दो-तीन बार टक्कर मारी और उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी इसके बाद उन पर धारदार हथियारों से लगातार हमले किए गए, जिसमें वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सरपंच का बेटा राहुल जब अपने घायल पिता को अस्पताल लेकर जाने लगा तो रास्ते में बलेरो गाड़ी में आए युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और परिवार पर हमले की कोशिश की. किसी तरह से परिवार अपनी जान बचाई और वहां से निकल गए.लेकिन तब तक पिता ने दम तोड़ दिया.

मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटा रही है और परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. इस घटना से पूरे इलाके में तनाव फैल गई है, वहीं ग्रामीणों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है. इस घटना से परिवार में मातम छा गया है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!