Thursday , July 9 2026
Breaking News

आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता के Trident ग्रुप की फैक्टरी पर इस विभाग ने मारी रेड, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता के ट्राइडेंट ग्रुप के धौला स्थित परिसर में आज राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अचानक छापा मारा। करीब 2 घंटे से फैक्ट्री के भीतर विभाग की जांच जारी है। इस कार्रवाई ने राज्य के औद्योगिक और राजनीतिक दोनों ही गलियारों में सनसनी फैला दी है। वह उन 7 राज्यसभा सांसदों में से एक हैं, जिन्होंने AAP छोड़कर भाजपा का दामन थामा है।

ऐसे में उनके भाजपा जॉइन करने के कुछ दिन बाद ही राज्य सरकार के अधीन आने वाले प्रदूषण विभाग की ओर से अचानक इस तरह की रेड डालना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के अनुसार, प्रदूषण विभाग की टीम में लगभग 10 अधिकारी शामिल हैं। यह टीम 3 से 4 गाड़ियों में सवार होकर अचानक ट्राइडेंट के धौला परिसर पहुंची। टीम अब भी फैक्ट्री के अंदर मौजूद है और प्लांट व आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से चेकिंग की जा रही है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस कार्रवाई से फैक्ट्री परिसर में हड़कंप का माहौल है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गैंगस्टर लॉरेंस पर अमेरिका में हत्या का केस, चार्जशीट दायर:गोल्डी बराड़ पर 50 हजार डॉलर इनाम; दावा- दोनों ने कनाडा में निज्जर की हत्या कराई

जालंधर , (PNL) : कनाडा में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर अमेरिका ने …

328 गायब स्वरूपों की SIT ने जांच की तेज:DIG ने अमृतसर के गुरुद्वारे का लिया जायजा; छपाई, रिकॉर्ड और वितरण प्रक्रिया खंगाली

अमृतस​र  , (PNL) : 328 गायब पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर रही एसआईटी के …

नकोदर में दो स्कूली बसों में टक्कर:एक अनकंट्रोल होकर सड़क पर पलटी, अगला-पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त; लोगों ने ड्राइवर-कंडक्टर को निकाला बाहर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में नकोदर के पास आज सुबह दो स्कूली बसों के बीच …

लुधियाना के नामी स्कूल में आग लगी:धुएं के बाद निकली लपटें, तुरंत छुट्‌टी कर बच्चों को घर भेजा गया

लुधियाना , ( PNL) : लुधियाना के नामी स्कूल में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। …

मोहाली में कनाडा भेजने के नाम पर ₹1.87 लाख ठगे:फर्जी ऑफर लेटर दिया, बचने के लिए 12 फोन नंबर बदले; केरल की रहने वाली

मोहाली , (PNL) : मोहाली में केरल की एक युवती से कनाडा भेजने के नाम पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!