Saturday , May 9 2026
Breaking News

ब्रेकिंग : पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora के घर पर फिर ED की रेड, 20 के करीब गाड़ियां पहुंची

चंडीगढ़, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब की राजनीति से जुड़ी आ रही है। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की। जानकारी के अनुसार सेक्टर-2 स्थित सरकारी कोठी पर ईडी अधिकारी करीब 20 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हाल ही में मोहाली के खरड़ इलाके में हुई ईडी की रेड से जुड़ी है। कहा जा रहा है कि जांच का संबंध कुछ बिल्डरों और प्रॉपर्टी लेन-देन से जुड़े मामलों से हो सकता है। हालांकि ईडी की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होर्मुज के पास कार्गो जहाज आग लगने के बाद डूबा, 1 भारतीय की मौत, 17 को बचाया

न्यूज डेस्क, (PNL) : होर्मुज स्ट्रेट के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!